फिर हुई चाकूबाजी, हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा बांट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, एक की हालत नाजुक, तीनों हमलावर फरार
Stabbing happened again, a youth distributing food on the occasion of Hanuman Janmotsav was attacked with a knife, one is in critical condition, all three attackers are absconding
दुर्ग/भिलाई : इस्पात नगरी भिलाई में पिछले कुछ समय से चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. शहर में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर भिलाई में चाकूबाजी हुई है. यहां तीन युवकों ने एक युवक को चाकू मार दिया. खुर्सीपार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक इस्पात नगरी भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शनिवार रात हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में भंडारे के समय भंडारा बांट रहे युवक पर तीन युवकों ने चाकू से वार कर दिया. चाकू लगने से खून निकलने के बाद घायल युवक वहीं गिर गया तो तीनों आरोपी भाग निकले. इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. हो हल्ला सुन मौके पर पहुंचे उसके दोस्तों ने इलाज के लिए सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं दूसरी तरफ खुर्सीपार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही इन वारदातों पर पुलिस की निष्क्रियता और पेट्रोलिंग की कमी अपराधियों को बेखौफ बना रही है. अब देखना यह होगा कि प्रशासन जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई करता है या अपराधियों का हौसला और बढ़ता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



