स्कूटी सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर मौके पर ही मौत, 2 मासूम बच्चे घायल

A speeding truck hit the scooty riders, a woman died on the spot in the tragic accident, 2 innocent children injured

स्कूटी सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर मौके पर ही मौत, 2 मासूम बच्चे घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे सांकरा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया. जबकि दूसरे बच्चे को भी मामूली चोट आई है. यह हादसा सांकरा से सिमगा की अंडरब्रिज विहीन सिक्स लाइन पर हुआ. राहगिरों से हादसे की खबर मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रायपुर से बिलासपुर की तरफ जा रही थी. जैसे ही वह सांकरा स्थित दिलबाग के सामने से सर्विस रोड से सिक्स लाइन की ओर बढ़ी. तभी टाटीबंध की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चे घायल हो गए.
ग्रामीणों का कहना है कि जब सिक्स लाइन का निर्माण नहीं हुआ था. तब इस मार्ग पर हादसों की तादाद बहुत कम थी. लेकिन सिक्स लाइन बनने के बाद सांकरा में अंडरब्रिज का निर्माण न होने से यह सड़क एक “खूनी लाइन” में तब्दील हो गई है. सांकरा से सिल्तरा तक की सिक्स लाइन के पूर्व और पश्चिम दिशा में बड़ी तादाद में औद्योगिक इकाइयां और गांव स्थित हैं. जिससे रोजाना हजारों मजदूर और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस सिक्स लाइन को पार करते हैं. अंडरब्रिज की कमी की वजह से यह लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं.
सांकरा के ग्रामीण लंबे समय से अंडरब्रिज की मांग कर रहे हैं. लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. जिससे यह सड़क हादसों की असल वजह बन गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB