अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी, पुलिस ने नकली होलोग्राम वाली शराब के साथ आरोपी कमलेश को किया गिरफ्तार

Continuous action against illegal liquor continues, police arrested accused Kamlesh with liquor with fake hologram

अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी, पुलिस ने नकली होलोग्राम वाली शराब के साथ आरोपी कमलेश को किया गिरफ्तार

बेमेतरा : अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग बेमेतरा ने 17.28 लीटर नकली देशी मसाला शराब जब्त की. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने अस्थायी नाका लगाकर कंतेली बेमेतरा रोड पर दबिश दी. इस दौरान आरोपी कमलेश यादव उम्र 30 साल निवासी नेवरा वार्ड क्रमांक 17, रायपुर, वर्तमान पता कंतेली बेमेतरा रोड को होंडा स्कूटी से 96 नग पाव नकली देशी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया. जब्त की गई शराब में नकली होलोग्राम लगे हुए पाए गए. बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 39,600 रुपए है.
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क), 34(1)(क), 36 छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया है. आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वीणा भंडारी, आबकारी आरक्षक संतोष, महेन्द्र नाग एवं वाहन चालक पूर्णानंद सोम की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB