कबीरधाम में चरित्र शंका में पत्नी के गुप्तांग पर घोंपा चाकू, बाहर आ गई आंत, पति की इस हरकत से बीवी की गई जान, आरोपी बसंत गिरफ्तार
In Kabirdham, a man stabbed his wife's private parts due to suspicion of her character, her intestines came out, the wife died due to this act of the husband, accused Basant arrested
कबीरधाम : शनिवार की रात चरित्र शंका के चलते एक सनकी पति बसंत ने अपनी पत्नी फूलवंती उम्र 30 साल पर बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने महिला के पेट और गुप्तांग पर चाकू से कई वार किया. जिससे उसकी आंत तक बाहर आ गई. और उसकी मौत हो गई. इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में आरोपी बसंत ने अपनी पत्नी फूलवंती की चरित्र पर शंका करते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए गंभीर रुप से घायल कर दिया. और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
ग्रामीणों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति अक्सर पत्नी पर शक करता था और घरेलू झगड़े आम बात हो गई थी. अब इस दर्दनाक वारदात ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



