लेनदेन के विवाद में अपहरण कर बेरहमी से की मारपीट, अधमरा कर फेंका, इलाज के दौरान हुई युवक की मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Kidnapped over transaction dispute brutally beaten thrown half dead young man died during treatment police busy searching for the accused
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें तोरवा क्षेत्र के निवासी एक युवक का अपहरण कर कुछ युवकों ने जमकर पिटाई की और फिर अधमरा कर तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर की गली में फेंककर फरार हो गए. जिसे डायल 112 की टीम ने हॉस्पिटल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा में रहने वाला हरीओम सिंह 24 साल ब्याज पर रुपये देता था. उसने ताेरवा में ही रहने वाले इंद्रजीत यादव और श्रेयांश राजपूत से करीब आठ लाख रुपये उधार में लिए थे. इसी बात को लेकर हरीओम सिंह और इंद्रजीत व श्रेयांश का विवाद चल रहा था.
इस मामले में परिजनों ने बताया कि लेनदेन के विवाद को लेकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जिनके मारपीट से ही युवक की मौत हुई और यह कत्ल का मामला है.
परिजनों ने बताया कि 24 अक्टूबर की दोपहर इंद्रजीत और श्रेयांश हरीओम को खोजते हुए घर आए थे. उसी रात दोनों हरीओम को घर से अपने साथ लेकर चले गए. रात करीब एक बजे इंद्रजीत ने अपने मोबाइल से हरीओम की बात परिजनों से कराई. इस दौरान हरीओम ने कहा था कि इंद्रजीत और श्रेयांश उसकी पिटाई कर रहे हैं. इसके बाद हरीओम से उनकी कोई बात नहीं हुई.
दूसरे दिन श्रेयांश ने परिजनों को बताया कि उसे रात में ही छोड़ दिया है. इधर शनिवार की शाम तोरवा पुलिस ने परिजनों को बताया कि हरीओम की सड़क हादसे में मौत हो गई है. पूछताछ में पता चला कि हरीओम 25 अक्टूबर की सुबह घायल हालत में विनोबा नगर में मिला था.
उसे पुलिस कर्मियों ने अस्पताल भेजा. उसने अस्पताल के कर्मचारियों को अपनी आपबीती बताई थी. परिजनों ने कहा कि इसके बाद भी पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती. परिजनों ने इंद्रजीत यादव, श्रेयांश और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है और मामले में पुलिस से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



