धान खरीदी केंद्र पर हुआ 55 लाख का घोटाला, पुलिस ने होरीलाल जायसवाल, भीखम वर्मा, बेदप्रकाश गबेल तीनों प्रभारियों को किया गिरफ्तार

Scam of Rs 55 lakh happened at paddy procurement centre police arrested all three in charges Horilal Jaiswal Bhikham Verma Vedprakash Gabel

धान खरीदी केंद्र पर हुआ 55 लाख का घोटाला, पुलिस ने होरीलाल जायसवाल, भीखम वर्मा, बेदप्रकाश गबेल तीनों प्रभारियों को किया गिरफ्तार

मुंगेली : छत्‍तीसगढ़ रायपुर संभाग के मुंगेली जिले में बड़ा धान खरीदी फर्जीवाड़ा हुआ है. इसका खुलासा होने के बाद जिले के तीन अलग-अलग धान खरीदी केंद्र प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार  किया है. इन केंद्र प्रभारियों ने करीब 55 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया है.
मुंगेली जिले में धान उपार्जन के फर्जीवाड़ा मामले में ग्राम सिंघनपुरी धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Scam) केंद्र प्रभारी होरीलाल जायसवाल, पथरिया ग्राम जुनवानी धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा व ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी वेदप्रकाश गबेल ने फर्जीवाड़ा किया. यह आरोप उन पर लगे हैं, जिन पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
सिंघनपुर उपार्जन केंद्र पर ये मिली गड़बड़ी
मुंगेली जिले के ग्राम सिंघनपुरी धान खरीदी केंद्र पर उपार्जन (Chhattisgarh Paddy Scam) सत्र 2023-2024 में 68958.40 क्विंटल धान कुल खरीदी गई थी. इसमें से 59096.51 क्विंटल परिदान कर दिया गया. इसके बाद 9861.89 क्विंटल धान बाकी रहना चाहिए था. लेकिन जब इसका भौतिक सत्यापन किया गया तो 9043.20 क्विंटल धान रखी हुआ था. ऐसे में कुल 818.69 क्विंटल धान कीमत 25,37,939 रुपए कम पाई गई. इस पर होरीलाल जायसवाल के खिलाफ थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
जुनवानी में प्रभारी ने गायब कर दी धान
इधर धान पथरिया ग्राम जुनवानी (Chhattisgarh Paddy Scam) के धान उपार्जन केन्द्र में सत्र 2023-2024 में 69797.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी. इसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान किया गया. इसके बाद यहां 17466.28 क्विंटल धान होना थी. जहां जब सत्‍यापन किया गया तो 17109.30 क्विंटल शेष था। वहीं 356.18 क्विंटल धान कम पाया. जिसकी कीमत करीब 11,04,158 रुपए आंकी गई है.
18.72 लाख का हुआ फर्जीवाड़ा
इसी तरह मुंगेली जिले के ही ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में सत्र 2023-2024 में 604 क्विंटल मोटा धान (Chhattisgarh Paddy Scam), जिसकी कीमत 18,72,400 रुपए है का फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस राशि का गबन करने की कोशिश की गई है. इस पर बेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb