रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रात के अंधेरे में टॉर्च लेकर रेतघाट पहुंचे अफसर, 2 चेन माउंटेन मशीन किया सील, 3 हाइवा जब्त

Big action against sand mafia officers reached Sandghat with torch in the dark of night 2 chain mountain machines sealed 3 highways seized

रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रात के अंधेरे में टॉर्च लेकर रेतघाट पहुंचे अफसर, 2 चेन माउंटेन मशीन किया सील, 3 हाइवा जब्त

गरियाबंद : गरियाबंद में सक्रिय रेत माफिया पर आखिरकार प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज अमले ने टार्च की रोशनी से बोरिद और विरोडा घाट में छिपाए दो चेन माउंटेन को ढूंढ निकाला. राजनीतिक रसूख के चलते राजिम तहसील के सूखा नदी के विरोडा और बोरिद घाट पर राजधानी के रेत माफिया अवैध रेत खदान का संचालन कर नाक में दम कर दिया था. लेकिन बीती रात कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजनीतिक रसूखदारों के खदानों पर कार्रवाई करवा ही दी.
जिला माइनिंग अधिकारी फागूलाल नागेश के निर्देश पर माइनिंग की टीम बीती आधी रात को बोरिद और विरोडा घाट रेत खदान पर छापेमारी की. बोरिद खदान राजधानी के राजनीतिक रसूख वाले रेत माफिया संचालन कर रहे थे. टीम की आने की भनक लगी तो ठेकदार अपने पार्टनर के साथ खदान पर पहुंचकर चेन माउंटेन को दूर झाड़ियों में छिपा दिया था. यह नहीं कार्रवाई के दौरान माफिया रौब दिखाते रहे, यहां तक मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को भी देख लेने की धमकी देते रहे. लेकिन खनिज अमले ने टॉर्च की रोशनी में दोनों खदान में छिपाए चेन माउंटेन को ढूंढकर सील कर दिया. इसके साथ ही अवैध परिवहन में लगे तीन हाइवा को भी जब्त किया.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला खनिज अधिकारी ने गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर के बोरिद और बिरोड़ा रेत घाट में दो चैन माउंटेन को सील कर दिया. इसके अलावा कुरुसकेरा रेत घाट से अवैध परिवहन करते 3 हाईवा वाहन को जब्त कर लिया. कार्यवाही से रात भर अवैध रेत के माफियाओं में हड़कंप मचा रहा.
परसदा जोशी की तरह हो कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में माफिया ने दोनों खदान से 8 हजार से भी ज्यादा घन मीटर रेत की चोरी कर सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा दिया है. लोगों को मानना है कि जिस तरह परसाद जोशी में अवैध खनन की माप कर 80 हजार घन मीटर की चोरी की एवज में जिम्मेदारों से 4 करोड़ की वसूली की जा रही है. वैसी ही कार्रवाई इन खदानों में हो. मौन सहमति देने वाले पंचायत और खनन माफियाओं पर पेनाल्टी ठोका गया तो खनन माफियाओं का हौसला पस्त हो जाएगा.
सत्ता बदली पर माफिया वही
बोरिद के खदान में कार्यवाही के दरम्यान अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखा रहे दोनों माफिया राजधानी के हैं. जो पिछले पांच साल से इलाके के खदानों को लीज में ले रहे हैं. बताया जाता है कि सत्ता किसी की भी हो ये माफिया जिले में दखल रखने वाले राजनेताओं को मोटी रकम कमीशन के तौर पर देकर सेट कर लेते है, फिर उन्हीं का धौंस देकर प्रशासन से सीना जोरी, अफसरों को धमकी और मीडिया कर्मियों को भी देख लेने की धमकी देते हैं.
एक हफ्ते पहले प्रशासन ने बलौदाबाजार में की थी कार्रवाई 
वहीं कुछ दिनों पहले बलौदाबाजार जिले में प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन और उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई की थी. इस दौरान 8 हाईवा, 5 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली को ज़ब्त किया गया था. राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है. इसी पर एक्शन लेते हुए प्रशासन ने अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है.
अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त 
जिला खनिज अधिकारी केके. बंजारे ने बताया कि, खनिज विभाग ने कई क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण के बारे में जांच की है. जांच के दौरान कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम चिंचपोल में महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन लिप्त 2 ट्रॉली जब्त किया गया है. इसके साथ ही जिले की सीमा के अंदर से 8 हाइवा, 5 ट्रैक्टर जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb