शादी के 2 दिन बाद ही उजड़ा सिंदूर, पति की बेदर्दी से कत्ल, पेट पर चाकू घोपकर दोस्त ने ही दी दर्दनाक मौत, आदतन बदमाश आरोपी फरार
Sindoor vanished just 2 days after marriage husband brutally murdered friend gave him a painful death by stabbing him in the stomach habitual criminal accused absconding
दुर्ग : दुर्ग जिले में शादी के दिन बाद एक बदमाश की हत्या कर दी गई. उसमें अपनी प्रेमिका के साथ दो दिन पहले ही लव मैरिज की थी. उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी. हत्या के बाद आरोपी भाग गया. मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शांति नगर निवासी विकास और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ टोफू दोनों आदतन निगरानी बदमाश हैं. इनके बीच पहले दोस्ती थी. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई. शनिवार दोपहर को दोनों के बीच फिर विवाद हो गया.
दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि, विकास ने परमेश्वर के पेट में चाकू घोंप दिया, नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां ज्यादा खून बहने से इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. कत्ल के बाद आरोपी मौके से भाग गया.
बताया जा रहा है कि जब विकास परमेश्वर पर चाकू लेकर हमला करने पहुंचा. तो वहां दोस्त जितेंद्र सोनी खड़ा था. वो परमेश्वर को बचाने पहुंचा. इससे विकास इतने गुस्से में आ गया कि उसने उस पर भी हमला कर दिया. इससे वो भी जख्मी हो गया. उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि, पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है. उनके बीच मारपीट का मामला थाने भी पहुंचा था. घटना के बाद से फरार आरोपी विकास को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



