भाजपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष के छोटे भाई ने की खुदकुशी, रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर दी अपनी जान, शर्ट से हुई पहचान, नहीं मिला सुसाइड नोट

Younger brother of BJP leader and former leader of opposition committed suicide committed suicide by jumping in front of the train at the railway station identified through his shirt suicide note not found

भाजपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष के छोटे भाई ने की खुदकुशी, रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर दी अपनी जान, शर्ट से हुई पहचान, नहीं मिला सुसाइड नोट

नैला-जांजगीर : जांजगीर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया. जिसने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई, शेखर चंदेल, ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. शुक्रवार की रात को नैला रेलवे स्टेशन के पास यह घटना घटी.
शेखर चंदेल बीजेपी में सक्रिय थे और स्काउट गाइड के जिला आयुक्त के रुप में भी कार्यरत थे. शुक्रवार रात वे अपने राइस मिल से रात साढ़े 8 बजे पैदल निकले थे. नैला रेलवे स्टेशन पहुंचे. स्थानीय लोग कुछ समझ पाते. इससे पहले ही उन्होंने अचानक नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. जब यह घटना घटी. स्टेशन के आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. शर्ट से मृतक की पहचान हो सकी.
मामले  की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
शेखर चंदेल के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है. नारायण चंदेल के परिवार में शोक का माहौल है. और उनके शुभचिंतक इस घटना से गहरे सदमे में हैं.
हालांकि शेखर चंदेल की आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे व्यक्तिगत या अन्य किसी तरह की परेशानियां हो सकती है.  जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb