CBI अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 12.5 लाख की ठगी, 2 आरोपी फतेहपुर UP से गिरफ्तार, चीन से खरीदा कॉल कन्वर्टर मशीन
A woman was duped of Rs 12.5 lakh by digitally arresting a person posing as a CBI officer, 2 accused arrested from Fatehpur UP, call converter machine was bought from China
दुर्ग : दुर्ग में सीबीआई और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनाकर एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखो रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले है. और इनके द्वारा ठगी के पैसे को ट्रांसफर करने के लिए बैक खाता उपलब्ध करते थे. इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट हुई है.
भिलाई नगर थाना क्षेत्र सेक्टर 7 रहने वाली शोभा झा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 1 जुलाई 2025 को अज्ञात नंबर से काल आया और अपने आपको सीबीआई और काईम ब्रांच कोलावा का अधिकारी बताया. उक्त सायबर ठग द्वारा प्रार्थिया को धमकी दी गयी की आप किसी बड़े अपराध में शामिल हैं. आपके द्वारा Money Laundering पैसों की ठगी आदि अपराध कारित किया गया है. जिसमें आपके खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 198, 223,420 लगाई गई है.
बोलकर 5 दिन आवेदिका के सेक्टर 7 स्थित आवास पर ही डिजिटल अरेस्ट कर रखा गया और जेल भेजने की धमकी दी गयी. जिससे डर कर आवेदिका द्वारा अपने जमा पूंजी और अपने गहनों को मुथूट फायनेंस में गिरवी रखकर अपने पेंशन खाते में रकम इकठ्ठा कर आपरोपियों द्वारा बताये गये बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिए 12,50,000/- रुपये ट्रांसफर कराया गया. साथ ही उक्त ट्रांसफर रकम आवेदिका को जाँच उपरांत वापस करने का झांसा दिया गया.
घटना की खबर मिलने पर मामला दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर मामले की जांच सायबर टीम को सौपी गई. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी लगी की महिला से ठगी का पैसा सूरत, तेलंगाना और फिर केरल तक ट्रांसफर होना पाया गया. सभी खातों की जानकारी खंगाली जा रही है.
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई. पुलिस ने महिला के द्वारा ट्रांसफर किए पैसे का बैंक डिटेल खंगाली गई. जिसमे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में शाहबाज उर्फ मो फैजल अहमद और अनस खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 कॉल कन्वर्टर मशीन,1 लैपटाप, 5 मोबाइल सहित विभिन्न कंपनी के 105 सिम बरामद किए हैं. आरोपी इस कनवर्टर मशीन से एक साथ 32 सीम का इस्तेमाल करते थे. इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को पतासाजी में जुटी हुई है.
उक्त कार्यवाही में थाना नेवई से उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, एसीसीयू से प्र.आर. मेघराज चेलक, आर.जावेद हुसैन, जुगनू सिंह एवं थाना भिलाई नगर से पोषण चंद्राकर की अहम भूमिका रही.
शहबाज़ उर्फ मोह. फैजल अहमद पत्ता मवाना मेरठ उ.प्र.
2- अनस खान पता सिविल लाईन फतेहपुर उ.प्र.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



