गवाह को धमकाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, इलाके में दहशत और तनाव का माहौल

A young man who went to threaten a witness was stabbed to death, the accused father and son were arrested within 24 hours, an atmosphere of panic and tension prevailed in the area

गवाह को धमकाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, इलाके में दहशत और तनाव का माहौल

दुर्ग : भिलाई के श्याम नगर, थाना छावनी क्षेत्र में आपसी रंजिश ने एक और जान ले ली. 21 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे सोनू राव (मृतक) पर उसके ही मोहल्ले में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते आरोपी सुधाकर महुरे और उसका बेटा धना, दोनों ने मिलकर सोनू बाबू रेड्डी 26 साल निवासी श्याम नगर कैंप दो थाना छावनी से विवाद किया. इसी दौरान आरोपी सुधाकर ने अपने हाथ में रखे धारदार चाकू से सोनू के पेट पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई.
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस आरोपी ने गवाह को धमकाने की नीयत से घर पर धावा बोला था. उसी के चाकू से उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. यह पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
मृतक की पत्नी मीना राव उम्र 50 साल ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 447/2025 धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरु की. आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने जुर्म करना कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी सुधाकर महुरे और उसके पुत्र धना को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वरुण देवता, सउनि विनय कुमार रजक, उमेश गंगराले, आरक्षक नितिन सिंह और विकास सिंह की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू और महुरे परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t