सेफ्टी जोन ही Safe नहीं, अस्पताल के नर्सों का बनाया MMS, ड्रेस चेंजिंग रुम में मोबाइल से कर रहा था शूट, अब मचा बवाल, जांच कमेटी गठित, FIR की मांग

The safety zone is not safe, he made an MMS of the hospital nurses, was shooting on mobile in the dress changing room, now there is a ruckus, investigation committee formed, demand for FIR

सेफ्टी जोन ही Safe नहीं, अस्पताल के नर्सों का बनाया MMS, ड्रेस चेंजिंग रुम में मोबाइल से कर रहा था शूट, अब मचा बवाल, जांच कमेटी गठित, FIR की मांग

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अस्पताल में चेंजिंग रुम का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां इंटर्न और नर्सिंग स्टॉफ का कपड़े बदलने के दौरान वीडियो बनाया गया. इसकी जानकारी जब अस्पताल के प्रबंधन को लगी तो हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मामला बीएसपी के सेक्टर 9 का में इंटर्न और नर्सिंग स्टॉफ कपड़े चेंज कर रही थी. इसी दौरान अस्पताल में ठेके में काम कर रहे कर्मचारी अस्पताल के रोशनदान से वीडियो बना रहा था. इसकी नजर जब स्टॉफ को पड़ी तो स्टॉफ ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया. जिसके बाद इसकी खबर अस्पताल में दी गई.
घटना की खबर के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. हॉस्पिटल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उसे काम से निकाल दिया. जिसके बाद यूनियन लीडर ने हॉस्पिटल प्रबंधन से बात की और मामले पर हो एफआईआर करवाने की मांग की. समाचार मिलते तक एफआईआर की बात की जा रही है. और यूनियन लीडर ने अस्पताल प्रबंधन से एफआईआर करवाने की मांग की है.
वहीं, घटना के बाद बीएसपी के कर्मचारी नेताओं ने ईडी मेडिकल डॉ. रविंद्र नाथ से फोन पर बात की और जमकर नाराजगी जताई. डॉ. रविंद्र नाथ ने वहां की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की है. कमेटी ने मामले की जांच कर नर्सिंग स्टॉफ के परिजनों से भी बात की. साथ ही आरोपी के मोबाइल से वीडियो लेकर सुरक्षित करते हुए फोन से डिलीट किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI