पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की हेरोइन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने ड्रग्स पेडलर प्रेमी को थाने से भगाया, कार और सवा लाख रुपए जब्त

Big police action, 6 accused arrested with heroin worth 25 lakhs, girlfriend chased drug peddler boyfriend away from police station, car and 1.25 lakh rupees seized

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की हेरोइन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड ने ड्रग्स पेडलर प्रेमी को थाने से भगाया, कार और सवा लाख रुपए जब्त

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 25 लाख रुपए की हेरोइन जब्त की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया. यह पूरा मामला मोहन नगर थाने का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर थाना पुलिस को बुधवार दोपहर मुखबिर से खबर मिली कि धमधा सब्जी मंडी रोड पर एक लाल रंग की टाइगर कार संदिग्ध हालत में खड़ी है, इसमें कुछ लोग बैठे हुए हैं जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे हैं.
पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 246 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई. इसके साथ ही पुलिस ने कार और सवा लाख रुपए नगद भी जब्त किया.
दरअसल दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख की हेरोइन जब्त की है. मोहन नगर पुलिस ने लाल रंग की कार से छह आरोपियों को पकड़ा. जबकि एक आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने कार, नकदी और नशे का सामान जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश कुमार ओगरे, राहुल सिंह, उज्जवल सिंह, मोटी अरोरा, रजत पांडेय और जगतार सिंह के रुप में हुई है.
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई की. एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस टीम ने चिट्टा बेचने वाले बड़े तस्कर गिरोह की सप्लाई चैन को ध्वस्त किया है. पूछताछ में सामने आया है कि इन आरोपियों को पंजाब से चिट्टा की सप्लाई की जाती थी और इसके जरिए प्रदेश में नशे का नेटवर्क फैलाया जा रहा था.
इस दौरान एक आरोपी गुरमीत सिंह मौका पाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगाई गई है, एएसपी राठौर ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में नशे के अवैध कारोबार को बड़ा झटका लगा है और इस गिरोह की कड़ी अब टूट चुकी है,
बताया जा रहा है कि थाने से अपने गर्लफ्रेंड के साथ ड्रग्स तस्करी का आरोपी फरार हो गया. थाने के बाहर युवती स्कूटी लेकर तैयार थी. जैसे ही मौका मिला स्कूटी में बैठकर आरोपी फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t