मुक्तिधाम से मृतक की हड्डियां चोरी, परिवार में आक्रोश, परिजनों ने थाने में की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस, दो युवकों से पूछताछ जारी

The deceased's bones were stolen from Muktidham, anger in the family, relatives lodged a complaint in the police station, police engaged in investigation, interrogation of two youths continues

मुक्तिधाम से मृतक की हड्डियां चोरी, परिवार में आक्रोश, परिजनों ने थाने में की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस, दो युवकों से पूछताछ जारी

सक्ती : सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौवाडीह से एक चौंकाने वाली और अनोखी घटना सामने आई है. गांव के गरीब दास मनहर का सोमवार को अचानक निधन हो गया था. परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में विधि-विधान से किया था.
तीसरे दिन सुबह जब परिजन अस्थि-संग्रह के लिए मुक्तिधाम पहुंचे. तो यह देखकर दंग रह गए कि मृतक की अस्थि (हड्डियां) वहां से गायब हैं. ग्रामीणों के मुताबिक बीती रात करीब 9 बजे गांव के दो लोगों को मुक्तिधाम से कुछ लेकर जाते हुए देखा गया था. मुक्तिधाम में पैरों के निशान भी मिले. जिससे चोरी की पुष्टि होती है.
परिजनों ने इस घटना की शिकायत जैजैपुर थाने में दर्ज कराई है खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शक के आधार पर गांव के दो युवकों से पूछताछ की. पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है. मृतक के परिजनों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t