एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बदबू ने खोले राज, बंद घर में दफन मिली सभी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

4 members of the same family were murdered, the smell revealed the secret, all the bodies were found buried in a closed house. Sensation spread in the area, police started investigating

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बदबू ने खोले राज, बंद घर में दफन मिली सभी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई. पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव घर में दफन मिले हैं. बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला. पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फेल गई है. यह मामला खरसिया तहसील समीपस्थ ठुसेकेला गांव के राजीव नगर इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान बोधराम उरांव उम्र 45 साल उसकी पत्नी सहोदरा उम्र 40 साल, बेटा अरविंद उम्र 10 साल और बेटी शिवांगी 5 साल के रुप में हुई है. ग्रामीणों ने घटना की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर खरसिया पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरु की.
ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 2-3 दिनों से बंद पड़ा था. अंदर से तेज बदबू आने की खबर ग्रामीणों ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची. फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया.
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चारों शव घर के पास ही गोबर के ढेर से बरामद किए गए. आरोप है कि हत्या के बाद शवों को छिपाने के लिए गोबर के नीचे दफनाया गया था. फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. हत्या किसने और क्यों की इस पर से अभी तक पर्दा नहीं उठा है. लेकिन इस घटना ने पूरे रायगढ़ जिले को हिला कर रख दिया है.
एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या और शवों को गोबर के ढेर में दफनाना… यह वारदात जितनी खौफनाक है. उतनी ही रहस्यमयी भी है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों का खुलासा करने का दावा कर रही है.
बता दें कि 5 लोगों के परिवार में बुधराम उरांव, पत्नी और तीन बच्चे थे. जिसमें से सबसे बड़ी बेटी घर से बाहर रहकर पढ़ाई करती थी. वहीं बाकी परिवार के सभी लोग उसी घर में रहते थे. जिनकी अज्ञात ने हत्या कर दी. सभी शवों को घर में ही दफना दिया था. बुधराम की बड़ी बेटी शिवानी उरांव उम्र 15 साल घर से बाहर पढ़ाई करती है. फिलहाल गांव में मौजूद है और सुरक्षित है. उसने बताया कि वह अलग रहकर पढ़ाई करती है. फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में है.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. अधिकारियों का मानना है कि वारदात की योजना और क्रूरता को देखते हुए इसमें स्थानीय लोगों की संलिप्तता हो सकती है. एक संदिग्ध पर पुलिस की नज़र है और पूछताछ जारी है.
गांव में दहशत और मातम का माहौल है. ग्रामीण अब तक यह समझ नहीं पा रहे हैं कि पूरे परिवार की निर्मम हत्या किसने और क्यों की. लोग घटना की सच्चाई जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t