चरित्र पर शंका तीनों की बेल्ट से बारी-बारी से गला घोंटकर नदी में शव को कर दिया दफन, फिर जहर का किया सेवन, बच गई जान आरोपी प्रमोद गिरफ्तार
Doubting their character, they strangled all three of them with a belt one by one and buried their bodies in the river, then consumed poison, their lives were saved, accused Pramod was arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र के तपकरा और साजबहार के बीच उतियाल नदी के किनारे महिला और उसके दो बच्चों की बरामद हुई लाश मामले में हत्यारे प्रमोद को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तपकरा पुलिस को 23 जून 2025 को मुखबिर से खबर मिला कि एक व्यक्ति शराब के नशे में कही बोल रहा था कि वह थाना तपकरा क्षेत्र के साजबहार (उतियाल नदी) में 1 महिला और 2 बच्चों को मारकर नदी के किनारे दफना दिया है. इस खबर पर पुलिस की टीम साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक करने मौके पर गई और 2 घंटे तक मशक्कत कर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर देखने पर 1 लड़का बच्चा (उम्र करीब 6 साल) और 1 बच्ची (उम्र करीब 14 साल) का शव मिला और कुछ दूर आगे जंगल में 1 महिला (उम्र करीब 36 साल) का शव मिला. जिसका पहचान परिजनों और साजबहार के ग्रामवासियों द्वारा की गई.
इस मामले की जांच के दौरान मालुम हुआ कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गांव के ही प्रमोद गिद्धी से सम्बंध है. यही व्यक्ति था जो पहले इस तरह की बातें किया था और वह फरार भी है. उसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में लग गई. प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त और रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी. चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था. इसी संभावना पर से एक टीम प्रत्याशा में रांची की तरफ भेजी गई. जहां दबिश देकर भाग रहे आरोपी प्रमोद गिद्धी को हिरासत में लिया गया. इस दौरान आरोपी को लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने खुदकुशी करने के इरादे से करीब 8 घंटा पहले जहर का सेवन कर लिया है. पुलिस ने उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया. आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है. पूछताछ में आरोपी ने प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट गला घोंटकर हत्या की,.उसके बाद दोनों बच्चों को भी बारी-बारी से हत्या किया. आरोपी ने उक्त जुर्म करना कबूल किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



