हाथी के हमले से 4 लोगों की मौत, खेत से लौट रहे पिता-बेटी को दौड़ाया, फिर पटककर मारा, महिला और बुजुर्ग को कुचला, गांव में पसरा मातम
4 people died in elephant attack, father and daughter returning from the field were chased, then beaten to death, woman and elderly were crushed, mourning spread in the village
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हाथियों का आतंक कम नहीं हो रहा है. बीते 24 घंटे में हाथी के हमले में अलग अलग घटनाओ चार लोगों की मौत हो गयी. हाथी ने लोगों को कुचल कर मार डाला. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथी का कहर जारी है. बीते 24 घंटे में हाथी ने चार लोगों की जान ले ली. यह हाथी बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से भटककर लुण्ड्रा क्षेत्र में पहुंचा है और लगातार गांवों में उत्पात मचा रहा है.
पहली घटना लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र से 65 किलोमीटर दूर सीतापुर वन परिक्षेत्र की है. जहां ग्राम देवगढ़ में एक बुजुर्ग ग्रामीण मोहर साय सैराम उम्र 55 साल की हाथी के हमले से मौत हो गयी. बुजुर्ग ग्रामीण मोहर साय सैराम सुबह 6 बजे गया हुआ था. तभी दो हाथियों से उसका सामना हो गया. हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दूसरी घटना लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरगा अंतर्गत ग्राम बेवरा की है. राम कोरवा उम्र 60 साल और उसकी बेटी प्यारी उम्र 35 साल खेत में रोपा लगाकर घर लौट रहे थे. तभी हाथियों ने उनपर हमला कर दिया. हाथी ने दोनों को पटककर कुचलकर मार डाला.
तीसरी घटना बकिला ग्राम की है. 30 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे महिला सनमेत बाई और पति नेहरू कंवर दोनों घर में थे. तभी हाथी आ गया. हाथी के आने से दोनों भागने लगे. हाथी पीछे से महिला को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस घटना से सरगुजा में लोगों में डर का माहौल है. हाथी जिले भर में आतंक मचा रहा है.
ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी एक हफ्ते से क्षेत्र में आतंक मचा रहा है लेकिन वन विभाग हाथी को हटाने में नाकाम रहा है. लोगों ने मुआवजा नहीं बल्कि स्थायी समाधान की मांग की है. हाथी अब करांकी और डडगांव की ओर बढ़ गया है और खतरा बना हुआ है.
इस घटना के बाद सरगुजा और लुंड्रा वन परिक्षेत्र के अधिकारी, फॉरेस्ट रेंजर और डीएफओ की टीम मौके पर पहुंची है. लोगों को अलर्ट किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



