मेकाहारा अस्पताल में नींद में सोए मरीज के रिश्तेदार का मोबाइल फोन और नगद रकम गायब, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mobile phone and cash of a relative of a sleeping patient in Mekahara Hospital went missing, police arrested two accused

मेकाहारा अस्पताल में नींद में सोए मरीज के रिश्तेदार का मोबाइल फोन और नगद रकम गायब, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में हुई मोबाइल फोन और नगदी रकम की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी केवल प्रसाद साहू निवासी डभरा जिला सक्ति ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया वह 18 जून 2025 को अपने मौसा का इलाज कराने मेकाहारा अस्पताल रायपुर आया था. प्रार्थी के मौसा को मेकाहारा अस्पताल के आई.सी.यू. वार्ड में भर्ती किया गया था. 20 जून 2025 की रात प्रार्थी अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मेकाहारा अस्पताल के सर्जरी वार्ड के सामने हाल में सोया था. 21  जून 2025 को सुबह करीब 4 बजे उठकर देखा तो प्रार्थी के बहन का लेडिस हैण्ड बैग नहीं था. बैग में 2 नग मोबाईल फोन और नगदी रकम रखा था. कोई अज्ञात चोर उक्त मशरुका को चोरी कर ले गया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमंाक 108/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. चोरी की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया.
घटना के बारे में प्रार्थी, उसके रिश्तेदारों सहित मौजूद अन्य लोगों से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. घटना स्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही मामले में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की निशानदेही करने की कोशिश की जा रही थी.
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में शामिल आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली और टीम के सदस्यों ने आरोपी कचना खम्हारडीह निवासी लोकेश जगत और दाउ कल्याण सिंह छुरा को पकड़कर मिले सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया.
जिस पर आरोपी लोकेश जगत एवं दाउ कल्याण सिंह छुरा को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया. इस मामले में शामिल 1 अन्य आरोपी फरार है. जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
01. लोकेश जगत पिता राजू जगत उम्र 19 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड बी.एस.यू.पी. कालोनी ब्लॉक नंबर 03 कचना थाना खम्हारडीह रायपुर
02. दाउ कल्याण सिंह छुरा पिता स्व रेचकू छुरा उम्र 27 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड बी.एस.यू.पी. कालोनी ब्लॉक नंबर 07 कचना थाना खम्हारडीह रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB