मां-बेटे पर लाठी से हमला: छेना थापने के लिए भूसे को लेकर हुआ विवाद दोनो गंभीर रुप से हुए घायल, मामूली विवाद बना हिंसक, सिम्स रेफर

Mother and son attacked with sticks: Dispute over straw for making chenna, both got seriously injured, minor dispute turned violent, referred to SIMS

मां-बेटे पर लाठी से हमला: छेना थापने के लिए भूसे को लेकर हुआ विवाद दोनो गंभीर रुप से हुए घायल, मामूली विवाद बना हिंसक, सिम्स रेफर

बिलासपुर : बिलासपुर जिला में मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडूभाठा में एक मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. जिसमें मां-बेटे पर लाठी से हमला कर दिया गया. दोनों अस्पताल में भर्ती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संदीप कुमार रात्रे ने पुलिस को बताया कि वह जयरामनगर में किराना दुकान में काम करता है और घटना के समय 23 जून को शाम करीब 5 बजे अपने घर में सोया हुआ था. तभी बाहर से शोर सुनकर बाहर निकला. जहां उसकी मां कविता बाई और पड़ोसी बिमला नवरंग के बीच गाली-गलौज और विवाद हो रहा था. प्रार्थी के मुताबिक घर के सामने रखे छेना-भूसा की वजह से घर में चुहा घुस जाने को लेकर बिमला नवरंग ने उसकी मां को अपशब्द कहे.
जब संदीप ने विवाद शांत करने का प्रयास किया तो बिमला का पुत्र सूरज नवरंग लाठी लेकर वहां आ गया और गाली-गलौज करते हुए संदीप के सिर पर वार कर दिया. बीच-बचाव में आयी संदीप की मां को भी सूरज ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया. वारदात के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल कविता बाई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हमले के बाद दोनों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल रेफर किया गया.
पुलिस ने आरोपियों बिमला नवरंग और सूरज नवरंग के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. वारदात के बाद गांव में तनाव की हालात बन गए हैं. पुलिस ने ऐहतियातन इलाकेके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB