सामाजिक जांच टीम पहुंची लोहारीडीह, कहा- पुलिस निर्दोष लोगों पर भी कर रही है अत्याचार, लोहारा के राजा खड्ग राज सिंह ने किया मांगो का समर्थन

Social investigation team reached Loharidih said Police is torturing even innocent people Raja Khadga Raj Singh of Lohara supported the demands

सामाजिक जांच टीम पहुंची लोहारीडीह, कहा- पुलिस निर्दोष लोगों पर भी कर रही है अत्याचार, लोहारा के राजा खड्ग राज सिंह ने किया मांगो का समर्थन

सामाजिक जांच टीम पहुंची लोहारीडीह, पुलिस निर्दोष लोगों पर भी कर रही है अत्याचार

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर में स्थित ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम में पिछले दिनों रघुनाथ साहू के घर में हुई आगजनी और प्रशांत साहू  की न्यायिक हिरासत में मौत के विषय को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू के नेतृत्व में जांच समिति ग्राम लोहारीडीह पहुंचकर हालत का जायजा लिया.
जांच समिति से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश साहू संघ द्वारा गठित जांच समिति के वहां जाने से पता चला कि यह विवाद दो परिवारों शिव प्रसाद उर्फ कचरु साहू और रघुनाथ साहू के बीच का मामला था. पता चला है कि शिवप्रसाद साहू और रघुनाथ साहू के परिवार में आपसी रंजिश थी. इस बीच 15 सितंबर को शिव प्रसाद साहू की हत्या हो गई. जिसका शव गांव से दूर फांसी में लटका हुआ मिला. शिव प्रसाद की हत्या किसने किया अभी तक इस बात का पता नहीं चला है. लेकिन गांव में अफवाह फैल गई कि रघुनाथ साहू के द्वारा शिव प्रसाद की हत्या कर दिया गया है. और इस बीच सुबह 10 बजे के आसपास रघुनाथ साहू के घर में सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष घर घुसकर उनके घर में आग लगा दिया और रघुनाथ साहू को घर में ही बंद कर दिया गया. जहां पर आग में झुलस जाने की वजह से रघुनाथ साहू की भी मौत हो गई और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने की जानकारी मिली.
इस बीच वहां पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर भीड़ के द्वारा पुलिस के साथ भी झूमा झटकी एवं मारपीट होने की बात बताया जा रहा है. जिसके चलते वहां के 70 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया गया. जहां पर प्रशांत साहू का पुलिस हिरासत में पुलिस की मार से मौत हो गई. जो कि बहुत ही भयावह और दर्दनाक घटना है.
उपरोक्त घटना की भर्त्सना करते हुए जांच समिति ने कड़े शब्दों में निन्दा की. जांच समिति ने बताया कि मृतक प्रशांत साहू के परिवार में उनका एक छोटा बेटा है. उनके परिवार में और कोई नहीं है.
जांच समिति ने सरकार से मांग किया कि पुलिस प्रताड़ना में मृत प्रशांत साहू के बेटे को शासकीय नौकरी दे और उस परिवार को कम से कम 50 लाख रुपया का मुआवजा अनुग्रह राशि दें. ताकि उनके परिवार का पालन पोषण हो सके.
साथ ही रघुनाथ साहू का भी आगजनी में मौत हुई है. उनके भी परिवार को सरकार मुआवजा दे. और शिव प्रसाद उर्फ कचरु साहू की मौत की निष्पक्ष जांच कर उनके परिवार को भी राहत राशि प्रदान करें. सरकार तीनों परिवार को मुआवजा दे और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें. और इस घटना में मुख्य रुप से आरोपित व्यक्ति को सरकार न्यायिक जांच बैठा कर अपराधी को सामने लाएं और उचित इंसाफ दिलाए. और समाज को संरक्षण दे. इस मामले में पुलिस द्वारा जो बहुत सारे निर्दोष लोगों को खासकर महिलाएं और छोटे बच्चे जिन्हे थाना और जेल में बंद रखा गया है. उन्हे सरकार  तत्काल निःशर्त रिहा करे.
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के इस प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मालक राम साहू, महामंत्री हलधर साहू, दयाराम साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थानेश्वर साहू, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु साहू, उपाध्यक्ष भीखम साहू, प्रमोद साहू, महिला प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अंजनी साहू, युवा प्रकोष्ठ के संयोजक पवन साहू, सह संयोजक दुलीकिशन साहू, और साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक मनोहर साहू पिथौरा, प्रदेश संयुक्त सचिव पंचम साहू, जिला साहू संघ बेमेतरा के उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह साहू, हरीश साहू, घनश्याम साहू, प्रकाश साहू बेमेतरा जिला साहू संघ, मुंगेली के पूर्व अध्यक्ष बलदाऊ साहू, अध्यक्ष पुहुप राम साहू और युवा प्रकोष्ठ के प्रफुल्ल साहू, विक्की साहू, कामत साहू सहित ग्रामवासी और सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

लोहारा के राजा खड्ग राज सिंह ने किया साहू समाज के मांगो का समर्थन

सहसपुर लोहारा : कवर्धा जिले के साथ पुरे राज्य को झकझोर देने वाले लोहारीडीह कांड की जांच के लिए प्रदेश साहू समाज का 15 सदस्यों की टीम ने लोहारीडीह पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाखात कर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर पुरे घटनाक्रम की जानकारी ली.
हृदयविदारक घटना से आहत साहू समाज के दल ने सरकार से पीड़ित परिवार के आश्रितो को 1-1 करोड़ का मुआवजा, मृतक प्रदीप साहू के बेटे के लिए शासकीय नौकरी, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को तुरंत पुलिस सेवा से बर्खास्त कर उनके ऊपर अपराध दर्ज किया जाए, गांव के लोगो को अमानवीय तरीके से मारने उन्हें पताड़ित करने और अपमानित करने वाले रेगाखार थाना के प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर उनके ऊपर अपराध दर्ज किया जाए. कवर्धा जेल जहां प्रशांत साहू की दर्दनाक मौत हुई वहां के जेलर को बर्खास्त कर उनके खिलाफ जुर्म दर्ज किया जाए, लोहारीडीह में जो बेगुनाह लोग जेलों में बंद है उसे छोड़ा जाए, लोहारीडीह के पुरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग सरकार से की है.
जिसे सहसपुर लोहारा राजपरिवार के सदस्य एवं आम आदमी पार्टी की लोहारीडीह प्रदेश जांच समिति के सदस्य राजा खड्ग राज सिंह ने समर्थन देते हुए साहू समाज की मांग को जायज ठहराया है.
राजा खड़गराज सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि साहू समाज के प्रदेश संगठन के 15 सदस्यों का दल गांव पहुंचकर सभी पहलूओं की बारीकी से जांच कर अपनी मांग रखी है. जो पूरी तरह से जायज है. जिसे सरकार फौरन पूरा कर साहू समाज के साथ ही इस जिले के सभी अमन पसंद, शांतिप्रिय आमजनता के साथ इंसाफ हो सके.
राजा खड़गराज सिंह ने सरकार में बैठे लोगो से भी ये अपील की है की वो इस घटना की गंभीरता को समझे. प्रशासन और अपनी गलती को सुधारे ना कि दुसरो के ऊपर आरोप लगाकर इस दर्दनाक घटना पर अपना बचाव करने का प्रयास करे. ये घटना सिर्फ यहां की शांतिप्रिय, मेहनतकश साहू समाज बस से नहीं जुडा ये कवर्धा जिले के सभी आमजनता को झकझोर देने वाला मुद्दा है. इसलिए जितनी जल्द लोहारीडीह के लोगो के साथ इंसाफ हो. इस पर सरकार ध्यान दें.
राजा खड़गराज सिंह ने आगे कहा कि सरकार अब ये सुनिश्चित करे कि पुलिस का बेरहम, भयानक, क्रूर चेहरा इस राज्य की शांतिप्रिय, अमन पसंद, शांति पसंद लोगो को दोबारा देखने को ना मिले.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb