राजधानी में कोल्डड्रिंक में नशीली फ्रूटी पिलाकर राजधानी में बस के अन्दर 50 साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Women are not safe in Chhattisgarh After gang rape in Raigarh and Keshkal woman was raped in the capital accused arrested

राजधानी में कोल्डड्रिंक में नशीली फ्रूटी पिलाकर राजधानी में बस के अन्दर 50 साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां आरोपी ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मामला टिकरापारा थाना अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का है.
राजधानी रायपुर के बस स्टैंड में अधेड़ 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां आरोपी ड्राइवर सोनी लाल झरिया और कंडक्टर ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को दिया. महिला के बेसुध होने पर बस के अंदर दुष्कर्म किया. अधेड़ महिला परिवार से विवाद की वजह से पिछले तीन दिनों से घर छोड़कर रायपुर बस स्टैंड के पास रह रही थी. इस दौरान आरोपी ने अधेड़ महिला को निशाना बनाकर उसकी आबरु लूट ली.
पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है. तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर रायपुर के बस स्टैंड के पास रह रही थी. दुष्कर्म के बाद महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया. जांच पड़ताल के आरोपी बस ड्राइवर सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया है.
इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोंडगांव में 19 साल की आदिवासी लड़की से गैंगरेप किया गया था. लड़की अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी. वारदात के दौरान उसकी सहेली भाग निकली. आरोपियों में लड़की का बॉयफ्रेंड और उसके चार दोस्त शामिल हैं. मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है.
इस घटना ने रायपुर की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठा दिया है. सवाल यह उठता है कि, पुलिस एरिया की पेट्रोलिंग क्यों नहीं करती. बस स्टैंड में बना पुलिस सहायता केंद्र में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. अधिकारी ड्यूटी करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb