छत्तीसगढ़ में शादी के 20 दिन बाद मायके से विदा होकर ससुराल लौट रही दुल्हन हमला कर प्रेमी संग हुई फुर्र, जांच में जुटी पुलिस
In Chhattisgarh, the bride who was returning to her in-laws' house after leaving her maternal home 20 days after marriage, was attacked and fled with her lover, police is investigating
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसकी कहानी सोनम रघुवंशी केस से मिलती-जुलती बताई जा रही है. हालांकि इस मामले में हत्या नहीं हुई. लेकिन धोखे की कहानी कुछ ऐसी ही है. शादी के महज 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने अपने पति को बीच रास्ते में छोड़ दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के मस्तूरी इलाके में पत्नी अपने नए नवेले पति को बीच रास्ते छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है. पीड़ित पति ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित अंकित महिलांगे की महज 20 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के बाद परंपरा के मुताबिक उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई. वहां से अपनी पत्नी को विदा करवा कर अपने घर ला रहा था कि बीच रास्ते में उसे तीन युवकों ने घेर कर हमला कर दिया. अंकित जब तक खुद को संभाल पाता. उसकी पत्नी बाइक से उतरकर हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई.
युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा. जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.
फिलहाल युवती और तीनों युवक फरार हैं. पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है और कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह मामला एक बार फिर समाज में शादी के बाद रिश्तों में आ रहे बदलाव और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों के असर पर सवाल खड़े करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



