पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला, फिर मर गई समझकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, जलकर हुई दर्दनाक मौत

The husband attacked his wife with an axe, then thinking she was dead, he sprinkled petrol on himself and set himself on fire, she died a painful death

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला, फिर मर गई समझकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, जलकर हुई दर्दनाक मौत

बलरामपुर : बलरामपुर रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ उपखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत घरेलू विवाद पर गुस्साए एक युवक ने गुरुवार की अलसुबह पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसने सोचा कि पत्नी मर गई तो वह भाग निकला. इधर परिजन महिला को अस्पताल ले गए. कुछ देर बाद युवक अपने घर लौटा और खुद पर पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा ली. आग की लपटों के बीच वह बिस्तर पर तड़पता रहा. इसी बीच उसकी जलकर मौत हो गई. खबर पर शंकरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानपुर के उरांवपारा निवासी अनुरंजन एक्का 35 साल अपनी पत्नी सुमित्रा एक्का 30 साल और दो बच्चों के साथ रहता था. 25 जून की रात दोनों के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों खाना खाकर सो गए.
इसी बीच 26 जून की अलसुबह करीब 4 बजे अनुरंजन उठा और सो रही पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया. इससे वह खून से लथपथ हालत में बेहोश हो गई. पति ने सोचा कि वह मर गई है तो वहां से भाग निकला.
इधर आवाज सुनकर अन्य कमरे में रहे परिजन और पड़ोस के लोग पहुंचे और नाजुक हालत में पड़ी सुमित्रा को शंकरगढ़ अस्पताल ले गए. यहां से डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. यहां उसका इलाज जारी है.
इधर अनुरंजन कुछ घंटे बाद घर लौटा और पकड़े जाने के डर से उसने खुद के ऊपर पेट्रोल छिडक़ कर आग लगा ली. आग से वह जलते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा.
जब तक गांव के लोग पहुंचे और कुछ कर पाते. उसकी मौत हो चुकी थी. उसकी लाश बिस्तर पर जली हालत में पड़ी थी. खबर पर शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया.
मृतक के परिजनों व पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. मृतक के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं. वारदात के दौरान दोनों दूसरे कमरे में सो रहे थे। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB