रायपुर में इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी के तालाब में तैरता मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस
Humanity shamed in Raipur, dead body of a newborn found floating in a pond in the capital, commotion ensued, police investigating CCTV
रायपुर : राजधानी रायपुर में रविवार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के बूढ़ातालाब में आज सुबह नवजात का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. तालाब पहुंचे मछुआरे ने शिशु के शव को देखा तो उनके होश उड़ गए. उसने फौरन पुलिस को इसकी खबर दी. जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नवजात का शव मिलने की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद तालाब से शव को बरामद किया गया और पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास के अस्पताल के रिकॉर्ड्स चेक किए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
पुरानी बस्ती थाना के टीआई योगेश कश्यप ने बताया कि लोगों के जरिए खबर मिली थी. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में यह भ्रूण करीब 7 से 8 महीने का बताया जा रहा है. पुलिस आसपास के अस्पतालों में पूछताछ कर रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



