सिस्टम नहीं दिला पा रहा न्याय, इंसाफ ना मिलने से हताश होकर किसान ने कलेक्टर से मांगी इच्छा मृत्यु, फिर मिला आश्वासन
The system is not able to provide justice, frustrated by not getting justice, the farmer asked for euthanasia from the collector, then got assurance
कबीरधाम : कबीरधाम जिला में पंडरिया का एक किसान इंसाफ की आस में एक इस कदर टूट गया कि उसने कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी. अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से परेशान है. इंसाफ ना मिलने से हताश होकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी. पंडरिया निवासी किसान मनीष पांडे पिता मदन लाल पांडे अपनी कृषि भूमि पर भू-माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे से मुक्ति पाने के लिए राजस्व विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. मनीष और उनके बड़े भाई आशीष पांडे ने बताया कि उन्होंने कई बार पटवारी, आरआई और राजस्व अधिकारियों को आवेदन कर सीमांकन की मांग की. लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन और तारीख ही मिली.
उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 को कलेक्टर कार्यालय से भू-अभिलेख शाखा ने सीमांकन कर मामला का त्वरित निराकरण करने का आदेश भी जारी किया था. इस आदेश के बाद दो पटवारी और दो आरआई सीमांकन के लिए मौके पर पहुंचे. लेकिन वहां खसरा नंबर में त्रुटि बताकर जांच अधूरी छोड़ लौट गए. इससे निराश किसान मनीष पांडे ने कलेक्टर कवर्धा के समक्ष पेश होकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी. कलेक्टर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. लेकिन अब देखना होगा कि क्या जिला प्रशासन और पुलिस ऐसे भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिला पाएंगे?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



