धान रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा: नहाने गई महिला का पैर फिसलने से कुएं में गिरी, मचा हड़कंप, मौत के बाद गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Tragic accident during paddy transplantation: Woman slips and falls into a well while going to bathe; incident sparks panic; village plunged into mourning following her death; police investigating the matter.

धान रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा: नहाने गई महिला का पैर फिसलने से कुएं में गिरी, मचा हड़कंप, मौत के बाद गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में धान रोपाई करने आई महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक परशुरामपुर निवासी सोमारी उम्र 36 साल धान रोपाई के लिए कृष्णपुर गांव आई थी. काम के दौरान वह नहाने के लिए कुएं के पास गई. जहां पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया। बाद में डीडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला हादसा माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?