दूसरे की पत्नी के साथ घूम रहे हो कहने पर युवक की गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी सुखनाथ को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A young man was strangled to death after being told that he was roaming with someone else's wife, police arrested the accused Sukhnath and sent him behind bars
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से के गृह जिला जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डोड़काचौरा में मामूली बात पर युवक की गला दबाकर, पटककर हत्या करने के आरोपी को चंद घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को एक महिला ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई लक्ष्मी नारायण भगत उम्र 39 साल अपने घर में अकेले रहता था. वह 2 जनवरी के करीब 10 बजे गांव डोड़काचौरा में एक किराना दुकान में सामान लेने के लिए गया था. उस दौरान वह दुकान में सामान लेने आई अन्य महिला के साथ बात कर रहा था. उन्हें देखकर सुखनाथ भगत बोला कि ‘तुम्हारी पत्नी मर गई है. तुम दूसरे की पत्नी के साथ घूम रहे हो. इसी बात पर लक्ष्मी नारायण भगत और सुखनाथ भगत का जमकर झगड़ा विवाद हुआ. फिर सुखनाथ भगत ने लक्ष्मी नारायण भगत का गला दबाकर जमीन में उठाकर पटक दिया. पैर से पेट और अन्य जगह में मारपीट किया. इस चोंट से रात करीब 9:40 बजे लक्ष्मी नारायण भगत की मौत हो गई.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 103(1) बी.एन.एस. का जुर्मदर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान दबिश देकर मामले के आरोपी सुखनाथ भगत उम्र 40 साल निवासी डोड़काचौरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर को हिरासत में लेकर थाना लाया गया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. आरोपी सुखनाथ भगत डोडक़ाचौरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर के खिलाफ जुर्म सबूत पाये जाने पर उसे 3 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



