राशन दुकान में चना घोटाला, चार महीने का स्टॉक कर दिया गबन, ग्रामीणों ने लगाया कई गंभीर आरोप, जांच में जुटे खाद्य अधिकारी

Gram scam in ration shop, four months' stock embezzled, villagers made several serious allegations, food officials busy investigating

राशन दुकान में चना घोटाला, चार महीने का स्टॉक कर दिया गबन, ग्रामीणों ने लगाया कई गंभीर आरोप, जांच में जुटे खाद्य अधिकारी

रायगढ़ : राशन दुकान में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. जिसमें राशन दुकान के संचालक भगवान सिंह ने चना की प्रप्ति तो की. लेकिन ग्रामीणों को चना नहीं बांटा. साथ ही शक्कर में भी ज्यादा रुपए ले रहा था. जिसकी शिकायत के बाद जब खाद्य विभाग ने जांच की. तो मामले को सही पाया गया.
धरमजयगढ़ के जबगा में भगवान सिंह राशन दुकान का संचालन करता है. जिसकी शिकायत खाद्य विभाग को मिली. ऐसे में फूड इंस्पेक्टर समेत उनकी टीम मौके पर भौतिक सत्यापन के लिए पहुंची.
जांच में पता चला कि पिछले करीब 4 महीने से ग्रामीणों को चना बांटा ही नहीं गया है. और शक्कर में 2 रुपए लिया जा रहा है. ऐसे में ग्रामीणों के बयान लिए गए. जिसमें एक महिला ने अपने बयान में बताया कि उससे 2 हजार रुपए लेकर उसे राशनकार्ड बनाकर दिया गया है. साथ ही बताया गया कि दिसबंर 2024 से मार्च 2025 तक ग्रामीणों को चना भी नहीं बांटा गया. 
जब फूड इंस्पेक्टर द्वारा ग्रामीणों का बयान लिया जा रहा था. तभी राशन दुकान का संचालक भगवान सिंह मौके पर पहुंचा और इस कार्यवाही को देख वह बहस में उतर आया. इसके बाद उसे दुकान का ताला खोलने कहा गया. तो भगवान सिंह आनाकानी करने लगा. काफी देर बाद जब उसने दुकान का ताला खोला. तब वहां जांच में पाया गया कि 18 क्विंटल चना उसने प्राप्त किया है. जो रिकार्ड में है और मौके पर 7 क्विंटल चना नहीं है. जबकि उसे ग्रामीणों को बांटा ही नहीं गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI