खरीदी केंद्र में धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत, तो इधर धान लोड करने के दौरान गिरने से हमाल की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

A farmer who went to sell paddy at the procurement center died under suspicious circumstances, while a porter died after falling while loading paddy, police engaged in investigation

खरीदी केंद्र में धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत, तो इधर धान लोड करने के दौरान गिरने से हमाल की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सोसाइटी में धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत हो गई. किसान ने धान बेचने के लिए मंगलवार का टोकन कटाया था. जिसके बाद किसान खरीदी केंद्र पहुंचा. मृतक किसान का नाम कुंदन तिग्गा बताया जा रहा है. हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है. दरिमा थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र की यह घटना है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वहीं दूसरी घटना सारंगगढ़ के धान उपार्जन केंद्र में घटी है. जहां ट्रक में धान लोड करने के दौरान हमाल का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम सनातन सिदार है और देवगांव का रहने वाला है. फ़िलहाल बरमकेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
प्रदेश के धमतरी जिला स्थित नगरी- सिहावा के बेलरबहारा धान खरीदी केंद्र में भी धान से लदा ट्रैक्टर पलट गया. दरअसल इस खरीदी केंद्र के रास्ते में आए दिन जगह- जगह गड्ढे होने के कारण हादसा हो रहा है. जिसके चलते यहां के किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मामले पर किसानों ने कहा कि  व्यवस्था के नाम पर मंडी में सिर्फ बातें होती है. काम तो कुछ होता ही नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI