कुएं में पानी भरने गई नाबालिग लड़की को भाजपा नेता ने जंगल ले जाकर किया बताल्कार की कोशिश, बेटी की हालत देख मां का फट गया कलेजा
The BJP leader took the minor girl who had gone to fetch water from the well to the jungle and tried to rape her, the mother was heartbroken to see the condition of the daughter
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक नाबालिग लड़की के साथ तेलंगाना में अश्लील हरकत करने वाले डिस्ट्रिक्ट BJP मंडल प्रसिडेंट रामल्ला शेखर के खिलाफ पोक्सो मामला दर्ज करने का मामला सामने आया है। बुधवार को एक घटना घटी जिसमें नुगुरु वेंकटपुरम मंडल के बेस्टागुडेम गांव के बाहरी इलाके में छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ फॉक्सो एससी/एसटी अत्याचार का मामला दर्ज किया गया. मामला तेलंगाना के वेंकटापुरम थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेस्टागुडेम गांव के किसान के पास छत्तीसगढ़ राज्य से मजदूर अपने परिवार के साथ दैनिक कार्य के लिए आए थे. इसी बीच सोमवार 31 मार्च को छत्तीसगढ़ की एक नाबालिग लड़की पीने का पानी लेने के लिए गांव के एक कुएं पर गई थी. इस बीच बोरवेल पर पानी भरने आई नाबालिग लड़की को बेस्टागुडेम गांव के भाजपा पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजशेखर ने कहा कि वह उसे अपने दोपहिया वाहन पर किसान के घर ले जाएगा. लेकिन उसे घर ले जाने के बजाय वह उसे दोपहिया वाहन पर जंगल क्षेत्र में ले गया.
नाबालिग लड़की दोपहिया वाहन से कूदकर किसान के घर पहुंच गई. इस बीच मंगलवार रात को पुलिस ने नाबालिग लड़की के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पोक्सो, एससी-एसटी और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X में पोस्ट किया है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग बच्ची से बलात्कार किया है. बेहद दुर्भाग्यजनक खबर है कि छत्तीसगढ़ से मिर्ची तोड़ने तेलंगाना गई नाबालिग युवती के साथ मुलुगु ज़िला (तेलंगाना) के वेंकटापुरम मंडल के भाजपा अध्यक्ष रामल्ला शेखर पर बलात्कार का आरोप लगा है. वेंकटापुरम थाने में पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. भाजपा का यही असली चाल-चरित्र और चेहरा है. आपको याद होगा भानुप्रतापपुर में भाजपा ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को अपना प्रत्याशी बनाया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



