मछली पकड़ने लगाया करंट, खुद चपेट में आया युवक, चौकीदार की दर्दनाक मौत ने पत्नी और 2 साल के बच्चे से छीन लिया सहारा

A young man set up a current to catch fish, but got caught in it himself; the painful death of the watchman took away the support of his wife and 2-year-old child

मछली पकड़ने लगाया करंट, खुद चपेट में आया युवक, चौकीदार की दर्दनाक मौत ने पत्नी और 2 साल के बच्चे से छीन लिया सहारा

कोरबा : करंट के सहारे मछली पकड़ना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है. जहां ग्राम डिंडोलभाटा स्थित लीलागर नदी में हादसा हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम डिंडोलभांठा लीलागर नदी पुल के पास गोविंद राठौर का गाड़ी गैरेज बना हुआ है. जहां देख रेख के लिए चौकीदारी का काम राजपूरी गोस्वामी पिता बुंदेल पूरी गोस्वामी उम्र 27 साल बुडगहन मुड़ाभाटा निवासी को रखा था. जहां चौकीदार अपने दो साल के बच्चा (लड़का) और पत्नी प्रतिभा के साथ रहता था.
वही नजदीक से ही लीलगर नदी गुजरा हुआ है. जहां वह मछली मारने के लिए अक्सर बिजली करंट का इस्तेमाल कर मछली मारता था. इससे उसका मालिक गोविंद अंजान था. बुधवार शाम करीब 4 बजे अपनी पत्नी से मछली पकड़ने नदी जा रहा हूं बोलकर चला गया.
काफी समय होने पर जब उसकी पत्नी प्रतिभा नदी के पास गई. तो उसे उसका पति दिखाई नहीं दिया। और वह वापस अपने झोपड़ी नुमा घर में आ गई. जब काफी समय गुजर गया अंधेरा हो गया. तब प्रतिभा ने अपने मालिक गोविंद राठौर को मोबाइल से बताई कि राजपुरी अभी तक घर नही पहुंचा रात गुजर गई.
सुबह डिंडोलभांठा के निवासी जो सुबह दिशा मैदान करने गया था लेकिन उसकी नजर नदी में तैरते किसी व्यक्ति की लाश देखी तो उसने गोविंद राठौर को मोबाइल लगाकर घटना की जानकारी दी. जिस पर गोविंद राठौर सुबह 6 बजे अपने गैरेज के पीछे कुछ दूर में नदी किनारे विधुत खंभे से तार खींचा हुआ और वह तार उसके पैर में फंसा हुआ और खुली तार को हाथ में पकड़ा हुआ पानी में तैरते दिखा हुए देखा. गोविंद को घटना देख समझते देर नहीं लगी उसने फौरन पहले खंभे से तार को अलग किया. जिससे पानी और तार से विधुत प्रवाह बंद हो जाए और अन्य कोई उसकी चपेट न आ जाए.
उसके बाद हरदीबाजार थाना में खबर दी. घटना स्थल पर हरदीबाजार पुलिस टीम पहुंच कर शव का पंचनामा कर वैधानिक कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB