कबीरधाम में पकड़ाई सोने से भरी कार, 4 किलो सोना और लाखों रुपये नगद भी जब्त, हिरासत में दो आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

A car full of gold was caught in Kabirdham, 4 kg gold and lakhs of rupees in cash were also seized, two accused in custody, police engaged in investigation

कबीरधाम में पकड़ाई सोने से भरी कार, 4 किलो सोना और लाखों रुपये नगद भी जब्त, हिरासत में दो आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने सोने से भरी कार पकड़ी है. जब्त सोने की कीमत 3 करोड़ बताई जा रही है. जांच में गाड़ी के अंदर से पुलिस ने 8.40 लाख रुपये नगद भी जब्त की है. साथ ही दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर वाहन और सोने के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी तादाद में सोना लेकर जा रहे हैं. इस पर थाना कवर्धा पुलिस ने नाकाबंदी कर एक वाहन को रोका. जिसमें उमाशंकर साहू (निवासी भगत चौक, टिकरापारा, रायपुर) और जावेद जिवानी (निवासी फव्वारा चौक, बैरन बाजार, रायपुर) सवार थे.
जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो गाड़ी में 4 किलो सोना होना बताया. जिस पर पुलिस ने दोनों को वाहन और माल मशरुका सहित थाना लाकर थाना सीसीटीवी और वीडियो कैमरा में सामने उनकी तलाशी ली. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने के अलग अलग जेवरात जिसका कुल वजन 4000.700 ग्राम था. जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है. जप्त किया गया. साथ ही 8.40 लाख रुपये नगद और एक कार भी जप्त किया गया है.
जब पुलिस ने इनसे इस सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे. तो दोनों आरोपियों कोई भी वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं किया. जिससे यह शक पैदा हुआ कि यह अवैध तरीके से ले जाया जा रहा सोना हो सकता है.
इस मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए धारा 106 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा पुलिस इस मामले की खबर आयकर विभाग और राज्य कर (GST) को भी दे दी है. जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है.
शक है कि बरामद सोना रायपुर के एक बड़े सराफा व्यापारी का हो सकता है. जो कवर्धा के सराफा दुकानों में बेचने के लिए आया था. सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल बिल और GST बिल पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में और एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में संपन्न की गई.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB