पुलिसकर्मी के घर से सोना-चांदी के जेवरात समेत AK -47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस ले उड़े चोर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Thieves stole gold and silver jewellery, AK-47 rifle and 90 rounds of live cartridges from a policeman's house, creating panic in the police department
बबलरामपुर : लरामपुर जिले में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है. जिसमें अज्ञात चोरों ने एक पुलिसकर्मी के घर से एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस चोरी कर लिया. इसके अलावा चोरों ने सोना-चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ किया. यह वारदात गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई. जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच कर चोरों की पतासाजी कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित गांधी चौक के पास बलरामपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ के गनमैन के रुप में तैनात आशीष तिर्की के घर में चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने बड़ी चालाकी से अंजाम दिया और घर में रखी अत्याधुनिक एके-47 राइफल व 90 राउंड जिंदा कारतूस गायब कर दिया. इतना ही नहीं शातिर चोरों ने सोना चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.
दरअसल आशीष तिर्की छुट्टी लेकर किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं गया हुआ था. सर्विस रायफल एके-47 व कारतूस को थाने में जमा ना करते हुए घर में ही रखा दिया था . 2 अप्रैल की दोपहर जब आशीष तिर्की अपने परिजनों के साथ घर पहुंचा तो घर का दरवाजा खुला देख उसके होश उड़ गए.
घर के अंदर जाकर देखा तो सभी सामान तहस-नहस पड़े हुए थे. आलमारी खुली हुई थी इसके साथ ही उसका सर्विस रायफल एक-47 सहित 90 राउंड कारतूस भी ग़ायब था. आशीष ने बिना समय गंवाए इसकी जानकारी पास के ही गांधी नगर थाना में दी .
एके-47 जैसी घातक राइफल और कारतूस चोरी होने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरु कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है. गांधीनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध सुराग मिले हैं. जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि अब तक इस वारदात में किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरों को एके-47 की जानकारी कैसे मिली और वे इसे चोरी करने में कैसे कामयाब हुए.
जानकारों की माने तो पुलिस या फिर प्रदेश सशस्त्र बल के जवान जब कभी छुट्टी पर जाते हैं तो उन्हें अपना सर्विस हथियार पास के ही थाने में जमा करना होता है. ताकि सरकारी हथियार ना सिर्फ सुरक्षित रहे. बल्कि किसी अन्य लोगों के हाथ में ना जा सके. लेकिन इस मामले में जवान आशीष तिर्की ने अपना सर्विस राइफल एक-47 को घर में ही रख कर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने परिवार के चला गया था. जिसके कारण अज्ञात चोरों ने उसे घर में चोरी करते हुए एके-47 राइफल और 90 नग कारतूस चोरी कर ले गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



