छग में नहीं थम रहा गजराज का आतंक, फसल रखवाली करने पहुंचे ग्रामीण की हाथी के हमले से गई जान, चार दिनों में चौथी मौत
The terror of Gajraj is not stopping in Chhattisgarh, a villager who came to guard the crop died due to elephant attack, fourth death in four days
बलरामपुर : बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है. एक हफ़्ते के भीतर हाथियों ने 4 लोगों को मार डाला है. इसी कड़ी में घाघरा गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हुई है. जो खेत में मक्के की फसल का पहरा दे रहा था. हाथी के उत्पात से गाँव वाले काफ़ी डरे हुए हैं. सेमरसोत अभ्यारण के कादौरा वन परिक्षेत्र की घटना है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोचली निवासी दिनेश गोंड पिता महेंद्र गोंड उम्र 35 साल तीन अन्य ग्रामीणों के साथ धान और मक्का की फसल की रखवाली करने गया था. इसी दौरान बस्ती के बीच में हाथी ने हमला कर दिया. वह हाथी की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाकी अन्य ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर भेजवाया. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
बता दें कि
हाल ही में दो हाथी आकर रामानुजगंज में महिला सहित दो लोंगो को हमला किया था. दोनो की मौत हो गई थी. इसके बाद एक हाथी शंकरगढ़ के सिलियारिकोना पहुंचकर एक महिला के ऊपर हमला कर दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वन अधिकारियों के मुताबिक पिछले पांच साल में राज्य में हाथी के हमलों में करीब 320 लोगों की जान गई है.
वनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी के निर्देश पर गांव-गांव में लाउडस्पीकर से अनाउंस कराया जा रहा है कि आप हाथियों से दूर रहें. वन विभाग के द्वारा गांव के ग्रामीणों को हाथी दे दूर रहने की समझाइश दी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



