श्रवण बाधित मजबूर युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, फिर पुलिस को फसाने की दिया धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

A helpless hearing impaired girl was kidnapped and raped, then she was threatened to implicate the police, 3 accused were arrested and sent behind bars

श्रवण बाधित मजबूर युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, फिर पुलिस को फसाने की दिया धमकी, 3 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

रायगढ़ : एक तरफ जहां पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अपनी वाहवाही का ढिढोरा पीट रही थी. वहीं रायगढ़ के बीच शहर से एक असहाय लड़की को उठा कर या कहें कि किडनैप कर चक्रधर नगर क्षेत्र के पहाड़ मंदिर के पीछे लेकर पहुचे और फिर उस बेसहारा लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे शहर की ही गलियों में भटकने के लिए छोड़ दिया गया.
लेकिन उस मजबूर लड़की ने भी हार नहीं मानी और किसी तरह रायगढ़ के कोतवाली पहुंच कर आपबीती बयां की. लेकिन यह मामला इतना पेचीदा था कि लड़की को जूटमिल थाना क्षेत्र के बपोड़िया धर्मशाला के पास से उस लड़की को उठाया गया था और चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में उस लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ.
लेकिन कोतवाली पुलिस के तैनात जवानों ने जब इस युवती की बातों को सुना और उसके हालातों को देखकर यह समझने में देर नही की कि भले ही इस युवती की माँनसिक हालात ठीक नही है. लेकिन इस युवती के साथ दुष्कर्म जरुर हुआ है और कोतवाली पुलिस ने इंसानियत का परिचय देते हुए इस घटना को फौरन संज्ञान में लिया और अपने उच्च अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया और युवती को जूटमिल थाने में FIR दर्ज कराने का सलाह दिया गया. और FIR दर्ज होने से पहले ही पुलिस अपने संपर्क सूत्रों को उन दुष्कर्मियों की तलाश में लगा दिया और बिना समय गवांए उन युवकों की उठा लिया गया और आगे की कार्यवाही में मशगुल हो गई जिससे उस युवती को इंसाफ मिल सके.
रायगढ़ में शनिवार को भाजपा सरकार के 1 साल पूरा होने पर पूर्व सांसद वर्तमान विधायक गोमती साय मीडिया से चर्चा कर बता रही थी अपने सरकार की उपलब्धि वहीं दूसरी ओर इसी थाना क्षेत्र में एक असहाय लड़की से दुष्कर्म किया जा रहा था. वहीं इस घटना के बाद एक बात सामने आ रही है कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही अपराध का ग्राफ रायगढ़ में इतना तेजी से बढ़ा है कि जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. लेकिन सरकार तो बस अपने मुंह मुट्ठु बनी बैठी है.
सूत्रों की माने तो इस दुष्कर्म के घटना में दो आरोपी शामिल थे. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इसमें पुलिस एक और युवक को भी आरोपी बनाया है. क्योंकि इस आरोपी युवक ने उन दो आरोपी युवकों को आरोप करने के बाद जानबूझकर कर पुलिस को ग़ुमराह करता रहा और आरोपियों को अपने घर में छिपा दिया था. लेकिन पुलिस भी हार नही मानी और इस युवक के मकान से दो आरोपी युवकों को पकड़ा लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को छिपाने के मामले और पुलिस को गुमराह करने के मामले में भी एक युवक पर कार्यवाही की है. इस तरह इस दुष्कर्म के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
सूत्रों की मानें तो जब जूटमिल पुलिस कयाघाट में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुँची तब मकान मालिक इन आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस से भिड़ गया और पुलिस पर ही उल्टे आरोप लगाने लगा लेकिन पुलिस ने ठान लिया था कि इन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर ही लाना है. आखिरकार पुलिस को गिरफ्तारी करने में कामयाबी मिल ही गई. सुत्रों की माने तो यह व्यक्ति कयाघाट के सामने दिल्ली चाउमीन ने नाम से ठेले का संचालन करता और दोंनो आरोपी इसी के दुकान में काम करते थे. और तीनों आरोपी मूलतः बिलासपुर के निवासी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI