डॉक्टर के बाद अब लेखपाल नशे की हालत में मितानिन महिलाओं से की मारपीट, मितानिनों ने किया हंगामा, मामला पहुंचा सूरजपुर थाना, FIR दर्ज

After the doctor, now the Lekhpal in a drunken state beat up the Mitanin women, the Mitanins created a ruckus, the matter reached Surajpur police station, FIR registered

डॉक्टर के बाद अब लेखपाल नशे की हालत में मितानिन महिलाओं से की मारपीट, मितानिनों ने किया हंगामा, मामला पहुंचा सूरजपुर थाना, FIR दर्ज

सूरजपुर : सूरजपुर का स्वास्थ्य विभाग इस समय सुर्खियों में है. कभी डॉक्टर नशे में मिल रहे हैं तो कभी बाबू.ऐसा लग रहा है कि नशे में काम करने की विभागीय अनुमति मिल गई हो. सरकारी कर्मचारी इस समय दारु के नशे में अपने आपको पावरफुल समझने लगे हैं. यही वजह है कि कार्यस्थल पर भी वह दारु के नशे में पहुंच जाते हैं. ऐसा लग रहा है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी होने के नियम कायदे का पाठ नहीं पढ़ाया जाता है. डॉक्टर के बाद अब बाबू ने नशे में मितानिनों के साथ मारपीट कर बवाल मचा दिया है. यह बवाल FIR तक पहुंच गया है.
मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर का नशे में ड्यूटी करने का मामला अभी थमा ही नहीं था कि अब लेखापाल का नशे की हालत में मितानिनों से मारपीट करने मामला सामने आया है. वही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं. दरअसल सूरजपुर का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों अपने कर्मचारीयों की वजह से सुर्खियों में है.
बीते दिनों गर्भवती महिलाओं और बच्चों के अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नशे की हालत में धुत मिले थे. जिस पर अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है. वही सीएमएचओ कार्यालय के आवक-जावक में पदस्थ लिपिक वाईजे लकड़ा का नशे की हालत में मितानिन महिलाओं से मारपीट करने की बात सामने आई है.
बता दें कि पिछले कई दिनों से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थी. जहां प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर हड़ताल खत्म कर दिया गया और काम पर लौटने का ज्ञापन देने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे हुए थे.
ज्ञापन देकर महिलाएं आवक-जावक में पदस्थ लिपिक के साथ फोटो लेना चाह रही थी. इतनी सी बात पर लिपिक भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा. मितानिनों ने जब इस बात को लेकर आपत्ति की तो नशे में धुत लिपिक वाईजे लकड़ा ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी.
जिससे एक महिला के हाथ में गंभीर चोट आई, तो कुछ और महिलाओं के साथ भी मारपीट करने का आरोप है, घटना के बाद सीएमएचओ कार्यालय में मितानिनों ने हंगामा शुरु कर दिया. जिसके बाद पुलिस भी पहुंची.
वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी के समझाइश के बाद महिलाएं मानी. और लिपिक पर कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत स्वास्थ्य विभाग और कोतवाली थाने में दी है.
वही इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग ने लिपिक को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है और विभागीय कार्रवाई की बात कह रही है तो कोतवाली पुलिस शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं. साथ की मामले FIR कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI