नदी में डूबने से कारोबारी की मौत, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, हाथी के हमले से ग्रामीण की गई जान, इलाके में दहशत का माहौल
Businessman died due to drowning in the river sensation spread police engaged in investigation villager lost his life due to elephant attack atmosphere of panic in the area
नदी में डूबने से कारोबारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
राजनांदगांव : शहर के शिवनाथ नदी में आज शाम एक व्यवसायी की डूबने से मौत का मामला सामने आया है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से मृतक का शव नदी से बाहर निकाला. पूरे मामले में जांच बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है.
शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे के आसपास एक व्यक्ति के शिवनाथ नदी मोहारा में डूबने की खबर पुलिस को मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से व्यक्ति का शव बाहर निकाला. इसके बाद उसकी पहचान शहर के प्रसिद्ध त्रिपदा फोटोकॉपी के संचालक सुनील ठक्कर के रुप में की गई.
इस मामले को लेकर बसंतपुर थाने के निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन का कहना है कि मृतक नहाने तालाब में उतरा था. शायद गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने से उनकी मौत हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
शहर के मोहरा स्थित शिवनाथ नदी के तट पर पुलिस को मृतक के कपड़े और उसका मोबाइल फोन भी मिला है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर के कैलाश नगर निवासी सुनील ठक्कर उम्र 54 साल नदी में नहाने उतरे थे. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इधर व्यापारी की मौत की खबर से शहर के अन्य व्यापारियों में शोक की लहर है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
हाथी के हमले से ग्रामीण की गई जान, इलाके में दहशत का माहौल
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचलकर मौत के घात उतार दिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम के सिलसिले मे जंगल की तरफ गया था. इसी दौरान हाथी से आमना-सामना हो जाने के बाद यह घटना घटित हुई है.
हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ वन मंडल की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



