शादी का झांसा देकर 6 साल तक बनाया शारीरिक सबंध, युवती को प्यार में मिला धोखा, चुनरी से फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, प्रेमी गिरफ्तार
Physical relationship lasted for 6 years on the pretext of marriage girl got cheated in love committed suicide by hanging herself with a chunri lover arrested
कोंडागांव : कोंडागांव जिले से युवती के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को खुदकुशी के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी के द्वारा थाना में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पल्लवी साहू उम्र 22 साल ने 23 अक्टूबर अपने घर में चुनरी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इसके पीछे की वजह बताते हुए प्रार्थी ने बताया कि उसका एक प्रेमी है. जो पल्लवी को पिछले छः साल से शादी का झांसा देकर रिलेशनशिप रख कर धोखा दे रहा था और प्रताड़ित कर रहा था.
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी युवराज साहू उम्र 21साल पिता भुनेश्वर साहू निवासी विश्रामपुरी बाजार पारा थाना विश्रामपुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



