बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मचा बवाल, पुलिस कर रही मामले की जांच

BJP District Vice President car crushed a youth riding a bike he died on the spot created ruckus police is investigating the matter

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मचा बवाल, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोरबा : कोरबा विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में भाजपा नेता ने कार से बाइक चला रहे ग्रामीण को टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. यह पूरा मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक झिनपुर भदरापारा में करीब 9 बजे मनेंद्रगढ़ की तरफ से कार CG10 BM 2165 जा रही थी. इस कार में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष संतोष मलिक सवार थे. वन विभागीय की आवासीय परिसर के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दिया. हादसा इतना जोरदार था कि बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार ग्रामीण सड़क पर गिर गया. दुर्घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
मृतक पवन सिंह भदरपारा झिनपुर उम्र 27 साल का की मौके पर ही मौत हो गई. पैर की हड्डी भी टूट गई थी. हादसा देखकर गांव के लोग पहुंचे और उन्होंने खबर कोरबी चौकी प्रभारी को दिया. पुलिस के यहां पहुंचने से पहले ही ग्रामीण की मौत हो गई. हादसे की वजह कार की बेकाबू रफ्तार बताई जा रही है. स्पीड ज्यादा होने की वजह से कार चालक खुद को संभाल नहीं सका और बाइक को टक्कर मार दिया. इससे हादसा हुआ.
कार पर संतोष मलिक के नाम की प्लेट लगी थी. संतोष मलिक एमसीबी जिले के बीजेपी के उपाध्यक्ष है. उनके पास बीजेपी एससी मोर्चा की जिम्मेदारी है.
कोरबा जिले में पिछले कुछ महीने से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. जिसमें सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों की जान जा रही है. हालांकि पुलिस की तरफ से इन हादसों को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन इसका ज्यादा असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा है. हादसे थम नहीं रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb