RE-NEET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के साथ अनहोनी, छात्र एक्सीडेंट का शिकार, इधर  देरी की वजह से फूट फूटकर रोने लगे स्टूडेंट, अभ्यर्थी का अचानक बदला सेंटर

Mishaps befall RE-NEET candidates: a student meets with an accident; elsewhere, students break down in tears due to delays, and a candidate's exam center is changed at the last minute.

RE-NEET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के साथ अनहोनी, छात्र एक्सीडेंट का शिकार, इधर  देरी की वजह से फूट फूटकर रोने लगे स्टूडेंट, अभ्यर्थी का अचानक बदला सेंटर

दिल्ली : भोपाल में भी NEET-UG की दोबारा परीक्षा के लिए देर से पहुंचने पर दो छात्रों को परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया गया. तो कहीं अभ्यर्थी का अचानक बदला सेंटर,,,
एक छात्र के चाचा आमिर कादरी कहते हैं कि मैं अपने भतीजे के साथ उसकी परीक्षा के लिए यहां आया हूं. परीक्षा केंद्र जाते समय हमारा एक्सीडेंट हो गया और हमें थोड़ी देर हो गई, क्योंकि मेरे भतीजे को प्राथमिक उपचार दिया गया था. अब जब हम यहां पहुंच गए हैं. तो हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. अधिकारी कह रहे हैं कि परीक्षा शुरू हो चुकी है और हमें अंदर जाने की इजाजत देना मुमकिन नहीं है.
इधर ओडिशा के छात्रों को एडमिट कार्ड दिखाने के बाद फ्री बस सुविधा मिली. जिससे वह सुरक्षित और समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच गए. उन्होंने कहा कि उम्मीद है अब पेपर लीक नहीं होगा. एनटीए के नियमों के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे एंट्री गेट बंद कर दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद छात्र लेट से एग्जाम सेंटर पहुंचे और उन्हें एंट्री नहीं मिली. लेकिन बेंगलुरु में नीट यूजी री-एग्जाम एस्पिरेंट ने गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की.
आज NEET परीक्षा से पहले एक मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहने एक कैंडिडेट को कथित तौर पर अंदर जाने से रोक दिया गया. कुलसुम बानो नाम की एक कैंडिडेट कहती हैं कि मैं NEET परीक्षा देने के लिए ब्यावर से आई हूं. जब मैंने 3 मई को परीक्षा दी थी, तब भी मैंने वही कपड़े पहने थे जो अभी पहने हैं- बुर्का और दुपट्टा. शुरू में उन्होंने कहा कि अंदर जाने के लिए मुझे दुपट्टा हटाना होगा फिर उन्होंने जोर दिया कि मुझे बुर्का भी हटाना होगा.
अगर NTA ने हमें इजाजत दी है तो ये लोग हमें रोक नहीं सकते. अगर मुझे परीक्षा देनी है और वे मुझे इन कपड़ों में अंदर नहीं आने देते, तो मैं परीक्षा ही नहीं दूंगी. यह शर्मनाक है कि वे 18 साल के युवाओं के साथ ऐसा कर रहे हैं. परीक्षा मेरे लिए मायने नहीं रखती मेरे लिए मेरा बुर्का और मेरी पहचान मायने रखती है.
नीट का छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब नागपुर के एग्जाम सेंटर में इस समय पेपर दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले इस छात्र ने दावा किया था कि उसका एग्जाम सेंटर अबू धाबी में पड़ गया है, हालांकि बाद में एनटीए ने उसे ठीक कर लिया और अब छात्र नागपुर में ही परीक्षा दे रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

अभ्यर्थी का अचानक बदला सेंटर
बिहार की राजधानी पटना के बापू परीक्षा परिसर में आयोजित NEET परीक्षा के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक अभ्यर्थी के परिजनों ने परीक्षा केंद्र को लेकर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि गलत जानकारी की वजह से उनकी बेटी परीक्षा से वंचित रह गई.
परिजनों ने TTS India की टीम से बातचीत में बताया कि दोपहर 1:10 बजे तक एडमिट कार्ड या ऑनलाइन जानकारी में उनकी बेटी का परीक्षा केंद्र शाहपुर दिखा रहा था. इसके आधार पर वे शाहपुर पहुंचे. लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि वास्तविक परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा परिसर है..
परिजनों के मुताबिक शाहपुर और बापू परीक्षा परिसर के बीच करीब 40 किलोमीटर की दूरी है. ऐसे में इतने कम समय में वहां पहुंचना संभव ही नहीं था. जिसकी वजह से उनकी बेटी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सकी और उसका NEET एग्जाम छूट गया. घटना के बाद परिजनों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी का आरोप लगाया और मौके पर हंगामा किया. उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही ने छात्रा का भविष्य प्रभावित कर दिया है.
इस मामले के सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अभ्यर्थियों और परिजनों का कहना है कि परीक्षा केंद्र की जानकारी समय पर और स्पष्ट रूप से उपलब्ध होनी चाहिए थी. ताकि इस तरह की स्थिति से बचा जा सके. फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t