दो बच्चों का बाप निकला आशिक मिजाज आरक्षक, शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, पीड़िता को दी धमकी, आरोपी सुमंत गिरफ्तार

Constable and father of two turns out to be a philanderer; sexually exploited a woman for three years under the pretext of marriage and threatened her; accused Sumant arrested.

दो बच्चों का बाप निकला आशिक मिजाज आरक्षक, शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण, पीड़िता को दी धमकी, आरोपी सुमंत गिरफ्तार

बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरक्षक सुमंत मिरी (उर्फ संतन मिरी) को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले तखतपुर थाने में पदस्थ था और वर्तमान में बिलासपुर पुलिस लाइन में अटैच है. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत जुर्म दर्ज कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में इंटरनेट मीडिया के जरिए उसकी पहचान आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी. तब उसकी पोस्टिंग तखतपुर थाने में थी. बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई. आरोप है कि आरक्षक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद वह लगातार शादी का भरोसा दिलाकर देकर पिछले तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. इस दौरान उसका तबादला बिलासपुर हो गया. लेकिन वह पीड़िता के संपर्क में बना रहा.
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है. और उसके दो बच्चे भी हैं. आरोप है कि उसने अपनी वैवाहिक स्थिति की जानकारी पीड़िता से छिपाकर रखी और इसी आधार पर उसे शादी का झूठा भरोसा देता रहा.
पीड़िता के मुताबिक जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी का व्यवहार बदल गया. वह विवाद करने लगा और उससे दूरी बनाने लगा. इसके बाद युवती को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और उसने तखतपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है.
तखतपुर थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है. मामले की आगे जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?