गरियाबंद जिले में विकास की नई लहर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपये की कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को दी मंजूरी

New wave of development in Gariaband district Union Minister Nitin Gadkari approved several National Highway projects worth Rs 20 thousand crores

गरियाबंद जिले में विकास की नई लहर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपये की कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को दी मंजूरी

गरियाबंद : राजिम विधानसभा क्षेत्र और गरियाबंद जिले के विकास कार्यों को लगातार गति प्रदान करने वाले राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है. जिसका लाभ राजिम विधानसभा और गरियाबंद जिले की जनता को मिलेगा.
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित 83 वें अधिवेशन में पहुँचे केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नीतिन गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपयों के कई राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं को मंजूरी दी.
जिसमें गरियाबंद जिले को ओड़िशा से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (सी) को भी शामिल किया गया है. विदित हो कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए राजिम विधायक रोहित साहू लगातार प्रयासरत रहे और कई मौकों पर राज्य के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिलकर व पत्राचार के माध्यम से अवगत कराते रहे हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने जिस मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है. उसके 129 किमी का भाग गरियाबंद जिले में पड़ेगा जो क्रमशः पाण्डुका, गरियाबंद, झरियाबाहरा, मदाँगमुड़ा तक बनेगी.
इस मार्ग के बनने से पूरे गरियाबंद जिले में विकास की नई बयार देखने को मिलेगी. यह मार्ग गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के अंतिम छोर को जोड़ने का काम करेगी. इस राष्ट्रीय राजमार्ग के 129 किमी के हिस्से में भी अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की मंजूरी मिलने पर गरियाबंद जिले के नागरिकों को सुविधाएं मिल सकेगी.
इसकी मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्रुत गति से विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb