नमक को रंगकर खाद के रुप में छग में बेचने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो फरार आरोपी शिव कृष्ण और ओमप्रकाश राजस्थान से गिरफ्तार

Shiv Krishna and Omprakash two absconding accused of inter state gang who dyed salt and sold it as fertilizer in Chhattisgarh arrested from Rajasthan

नमक को रंगकर खाद के रुप में छग में बेचने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो फरार आरोपी शिव कृष्ण और ओमप्रकाश राजस्थान से गिरफ्तार

कांकेर : नमक को रंगकर खाद के रुप में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पोल खोल दिया. इस मामले में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफतार किया है.
पुलिस के मुताबिक 2 जुलाई को कृषि विभाग द्वारा पखांजूर में ट्रक नम्बर RG11 GB 9189 से बरामद खाद का परीक्षण के बाद खाद नकली होना पाये जाने पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 318(4), 3(5), 336 (3), 338, 340(2) बीएनएस, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत 22 जुलाई को दर्ज किया गया था.
जिसमें दो आरोपियों अनिमेश घरामी निवासी पीव्ही 23 लखनपुर और ट्रांसपोर्टर उस्मान खान निवासी राजस्थान की गिरफ्तारी की गई थी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. एलेसेला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डॉ. प्रशांत शुक्ला, एसडीओपी पखांजूर रवि कुजूर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी पखांजूरलक्ष्मण केवट के मार्गदर्शन में थाना पखांजूर की टीम मामले की जांच के लिए राजस्थान भेजी गई थी.
जांच में यह तथ्य मिला था कि बरामद अमानक खाद नावा सिटी राजस्थान से परिवहन कर छत्तीसगढ़ लाया गया था. जांच के दौरान नमक को रंगकर उसे खाद की बोरी में भरकर खाद के रुप में बेचने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ हुआ.
इस गिरोह में श्री जैन केम फूड नावा सिटी के मालिक विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन और उपकार जैन निवासी नावा सिटी जिला डीडवाना राजस्थान ज्यादा मुनाफे के लिए अपनी फैक्ट्री में नमक को रंगीन बनाकर नकली पोटाश खाद के रुप में तैयार किया जाता था. शिवकृष्ण गुर्जर निवासी और ओमप्रकाश भदाना निवासी जयपुर राजस्थान, जैन केम फूड फैक्ट्री में इंडियन पोटास लिमिटेड हाईटैक बायोटैकनोलाजी लिखा हुआ (प्रिंटेड) बारदाना (बोरा) पहुँचाते थे. जिसमें इस नकली पोटाश खाद की पैकेजिंग की जाती थी. शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना इस नकली खाद की मार्केटिंग करते थे और अपनी पार्टनरशिप फर्म ओपीएस किसान एग्रोकेयर प्रा.लि. के बिल के द्वारा बेचकर ट्रांसपोर्टर दौलत सिंह निवासी नावा सिटी राजस्थान की ट्रक में लोड करवाकर कई राज्यो के विक्रेताओं को भेजते थे.
पखांजूर थाना की पुलिस टीम ने नावा सिटी राजस्थान से अपराध में शमिल चार आरोपियों विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन, उपकार जैन और दौलत सिंह को गिरफ्तार कर 7 सितंबर को जेल भेजा गया था.
इस मामले के अन्य आरोपी शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना फरार चल रहे थे. जिनकी गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक रामचन्द्र साहू के नेतृत्व में टीम राजस्थान भेजी गई थी. पुलिस टीम ने फरार आरोपियों के निवास ग्राम सुरगढ़ जिला गंगापुर सिटी में दबिश दी. पुलिस को देखकर दोनो आरोपी भागने लगे. जिनका 2 किलोमीटर तक पीछा करते हुए उन्हें पुलिस टीम ने धर दबोचा.
राजस्थान जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रामचन्द्र साहू, आरक्षकगण जोसेफ बड़ा, राजेंद्र माहेश्वरी और डोमेस्वर यामले की महत्वपूर्ण भूमिका रही. राजस्थान पुलिस का भी सरायनीय सहयोग रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb