नशे में धुत ऑटो चालक ने छात्राओं को मारी ठोकर, अस्पताल में भर्ती, 3 घायल, एक की हालत नाजुक, ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच

Drunk auto driver hit the girl students, admitted to hospital, 3 injured, one in critical condition, driver absconding, police investigating the case

नशे में धुत ऑटो चालक ने छात्राओं को मारी ठोकर, अस्पताल में भर्ती, 3 घायल, एक की हालत नाजुक, ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच

जशपुर : जशपुर जिले में शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की चार छात्राओं को ठोकर मारा और मौके से फरार हो गया. इस हादसे में तीन छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गई. घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है. यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लंजियापारा शराब दुकान के पास की है.
बताया जा रहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल पत्थलगांव से सभी छात्राएं पैदल घर लौट रही थी. इस दौरान नशे में धुत ऑटो चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए छात्राओं को टक्कर मार दिया. हादसे में तीन छात्राओं घायल हुई हैं.
घटना के बाद ऑटो चालक माैके से फरार हो गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI