बहू ने खाना नहीं दिया तो ससुर ने कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी हत्या, जमीन खोदकर निकाली गई प्रेग्नेंट सरस्वती की लाश, आरोपी परमेश्वर गिरफ्तार
When the daughter-in-law did not give food, the father-in-law killed her by slitting her throat with an axe, the body of pregnant Saraswati was dug out from the ground, accused Parameshwar arrested
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ससुर ने कुल्हाड़ी से वार कर बहू की हत्या कर दी और लाश को घर से 50 मीटर दूर ले जाकर दफन भी कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ले का है.
मिली जानकारी की मुताबिक सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरकिमा के अमलीटिकरा निवासी सरस्वती पति ईश्वर 24 वर्ष सोमवार की शाम घर पर थी. इसी बीच ससुर परमेश्वर 50 वर्ष शराब के नशे में धुत होकर घर आया. उसने बहू से खाना मांगा. मना करने पर उसने कुल्हाड़ी से उसके गले में ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी.
इसके बाद शव घर से करीब 50 मीटर दूर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया. वारदात के दौरान बेटा ईश्वर मछली मारने गया था. जब वह लौटा तो गांव के ही युवकों ने उसकी पत्नी की हत्या पिता द्वारा करने की बात बताई.
मृतिका के पति और गांव वालों की मानें तो आरोपी ससुर अपनी बहू सरस्वती पति ईश्वर उम्र 24 साल पर गलत नियत रखता था और छेड़छाड़ करता था. जिसका बहू विरोध करती थी. हत्या की वारदात के पीछे यह एक वजह हो सकता है.
आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ससुर परमेश्वर उम्र 50 साल ने बताया है कि जब वह घर आया तब अपनी बहू से खाना मांगा और बहू ने खाना देने से इंकार कर दिया. जिसकी वजह से गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से बहु सरस्वती के गले में वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. डर की वजह से उसने लाश को दफन कर छुपाने की कोशिश की.
पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



