हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर बनाने का झांसा देकर महिला से 60 लाख की ठगी, हैदराबाद से शातिर बदमाश सिद्धार्थ गिरफ्तार

A woman was duped of Rs 60 lakhs on the pretext of making her a director in a hospital project, a cunning crook Siddharth was arrested from Hyderabad

हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर बनाने का झांसा देकर महिला से 60 लाख की ठगी, हैदराबाद से शातिर बदमाश सिद्धार्थ गिरफ्तार

दुर्ग : एक महिला से 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने अस्पताल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर पद दिलाने का झांसा देकर महिला से इतनी बड़ी रकम ऐंठी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुद को कारोबारी बताने वाले आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. यह मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नेहरु नगर भिलाई निवासी विनीता गुप्ता नामक महिला ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सिद्धार्थ गौड़ा नामक युवक ने हैदराबाद में एक नए अस्पताल के प्रोजेक्ट को लेकर उनसे बातचीत की. बातचीत करने के बाद विनीता को विश्वास में लेकर बताया कि अगर वे 60 लाख इन्वेस्ट करती हैं तो एक नए अस्पताल के प्रोजेक्ट में उन्हें डायरेक्टर का पद दिया जाएगा.
इसके बाद विनीता गुप्ता ने अकाउंट के जरिए कई बार 60 लाख ट्रांसफर कर दिया लेकिन जब सिद्धार्थ गौड़ा को संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह टालमटोल करता रहा. जिसके बाद विनीता गुप्ता को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ. जिसके बाद विनीता गुप्ता ने सुपेला थाने में जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया.
इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि आरोपी सिद्धार्थ गौड़ा के खिलाफ थाना गाची बावली, साइबराबाद में भी जुर्म दर्ज है. इसके बाद दुर्ग पुलिस हैदराबाद पहुंची और सिद्धार्थ गौड़ा से अपराध के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी के कब्जे से एक आईफोन और एक फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की गई है. वहीं आरोपी सिद्धार्थ गौड़ा को ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद से दुर्ग लाया गया. जहां से अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB