स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिना अनुमति तेज आवाज में डी.जे. बजाना पड़ा महंगा, दुर्ग पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 3 DJ किया जप्त
On the occasion of Independence Day, playing DJ at high volume without permission proved costly, Durg police took strict action, confiscated 3 DJs
दुर्ग : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बिना अनुमति तेज आवाज में डी.जे. बजाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. अभियान के तहत लापरवाह डी जे संचालको के से 03 नाग वाहन सहित डी जे जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पर्व को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग कर शांति भंग किए जाने के अंदेशा पर डी जे संचालको के ऊपर नियंत्रण के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा पूर्व में डी जे संचालको की बैठक आयोजित कर समझाईश दिया गया था|.
जिसके बाद बिना अनुमति तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग कर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान थाना भिलाई नगर में 2 और नेवई में 1 डी जे संचालको के व्दारा नियम खिलाफ तरीके से बिना अनुमति लिए तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग कर शांति भंग करने वाले डी जे संचालको के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कुल 3 मामले दर्ज कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया.
दुर्ग पुलिस ने साफ किया है कि अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



