श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, उमड़ी भक्तों की आस्था, फोड़ी मटकी, बिखेरा आनंद, MLA जनक ध्रुव विभिन्न ग्रामों के कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना
Celebration of Shri Krishna Janmashtami, faith of devotees swelled, broke the pot, spread joy, MLA Janak Dhruv participated in the programs of various villages and performed worship and prayer
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में जन्माष्टमी का पर्व इस बार सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद में भक्ति, उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं. कृष्ण-लीला पर आधारित नृत्य, गीत और झांकियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों ने परंपरागत शैली में मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने जमकर तालियाँ बजाईं.
कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति की उपाध्यक्ष तकेश्वरि तनु साहू कर रही थीं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “जन्माष्टमी का पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम है. बच्चे जब राधा-कृष्ण के स्वरूप में मंच पर आते हैं तो भक्ति और आनंद का अनोखा संगम दिखाई देता है.”
इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदी सुश्री बिंदु बहन ने कहा कि “श्रीकृष्ण का जीवन गीता के संदेश और सत्य, प्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है. हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए.
विशेष अतिथि के रूप में संस्कृत के सह-प्राध्यापक महिलाएंगे एवं पत्नी रीता महिलागे सहित, स्वावलंबी महिला विकास समिति की सचिव सारिका महाडिक, छाया साहू, विद्यालय के व्यवस्थापक सत्य प्रकाश मानिकपुरी, वर्षा आशीष तिवारी भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति सद्स्य विभाग समन्वयक माणिकलाल साहू, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम के जनभागीदारी अध्यक्ष केसर निर्मलकर और विद्यालय के प्राचार्य आचार्य, दीदी जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे.
पूरे आयोजन में महिला समूहों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही. वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। सभी बहनों, विद्यालय की दीदियों एवं आए हुए माताओं द्वारा सामूहिक गरबा नृत्य किया गया. अंत में श्री कृष्ण जी की आरती के साथ बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर जय श्रीकृष्ण का उद्घोष किया. आभार विद्यालय के व्यवस्थापक द्वारा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
MLA जनक ध्रुव विभिन्न ग्रामों के कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना
गरियाबंद : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव शनिवार कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मैनपुर, गरियाबंद क्षेत्र के नदीपारा, देहारगुड़ा, दर्रीपारा, कोसमी, कोड़ोहरदी, दशपुर सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर पूजा अर्चना किया.
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रामसप्ताह कार्यक्रम एवं झुला कार्यक्रम में शामिल हुए. साथ ही क्षेत्र में सुख शांति समृध्दि और खुशहाली की कामना की. मैनपुर, गरियाबंद क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ विधिविधान से मनाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया. बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया.
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत की. बच्चों की हंसी और उल्लास से गुलजार रहा. मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर तरक्की की कामना की.
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें धर्म, नीति और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देती है. छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत और आस्था से प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है. हमारा संकल्प है कि भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को न्याय, सद्भाव और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं. मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक सभी बच्चों को अपने हाथों से चाकलेट, शिक्षण सामग्री और प्रसाद का वितरण किया.
मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, मितुल कोठारी, सुनील पिल्ले, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
श्री महादेव मंदिर बजरंग चौक में होगा भव्य आयोजन
बलौदाबाजार : भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर और विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस के 61वें वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री महावीर देव मंदिर, बजरंग चौक बलौदाबाजार में भव्य श्रीकृष्ण जन्म उत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया.
शाम 9 बजे से शुरु हुए इस आयोजन में भक्तों ने सपरिवार भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्म के पावन क्षण तक मंदिर प्रांगण में भजनों की गूंज और जय-जयकार से वातावरण भक्तिमय बना रहा. भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायक राजेश साहू एवं उनके साथियों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.
कार्यक्रम का आयोजन श्री महावीर देव मंदिर समिति एवं श्री सुंदरकांड पाठ समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. इस मौके पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे और मध्यरात्रि तक कृष्ण जन्मोत्सव के अलौकिक क्षण का गवाह बने.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राहुल गांधी समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली : देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया. विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों को याद किया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। यह पर्व आपके जीवन में नई उमंग, आनंद और ढेरों खुशियां लेकर आए."
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जन्माष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "मैं सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं." आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि सदा बनी रहे."
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर लिखा, "जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आपके जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करे. हर विपदा टले, नई सोच और युवा नेतृत्व के साथ बिहार विकास पथ पर आगे बढ़े, ऐसी मनोकामना है. भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता के माध्यम से दुनिया को ज्ञान, कर्म और भक्ति का श्रेष्ठ जीवन के लिए जो अद्भुत उपदेश दिया. वह हमें निष्काम कर्म करने, अत्याचार, अन्याय का विरोध करने और गरीब, जरुरतमंद व बेसहारा लोगों की बेहतरी के लिए प्रेरित करता है."
राजद नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, "आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई। सर्वदा ईश्वर की कृपा बनी रहे." यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने जन्माष्टमी को सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बताते हुए लिखा, "जन्माष्टमी सिर्फ उत्सव नहीं. बल्कि हमें यह स्मरण कराती है कि अन्याय और अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो. आखिर में धर्म और सत्य की विजय ही होती है. आज देश में जो हालात है, वैसे में भगवान श्रीकृष्ण का संदेश हमें साहस देता है. 'उठो, संघर्ष करो और सत्य की रक्षा करो."
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कांग्रेस परिवार की ओर से सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं." वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



