कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के प्रथम चरण के तहत कांग्रेसियों ने निकाली विशाल कैंडल और मशाल रैली
Congressmen took out a massive candle and torch rally as part of the first phase of the Congress vote thief Gaddi Chhod movement
अंबिकापुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरीता लैतफलांग के नेतृत्व में गुरुवार रात 8 बजे जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा राजीव भवन से महामाया चौक तक विशाल कैंडल और मशाल रैली निकाली गई.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में यह उजागर किया था कि चुनाव आयोग किस तरह वोटर लिस्ट में धांधली कर भाजपा को चुनाव जिताने में मदद कर रहा है. इसके बाद कांग्रेस ने देश भर में वोट चोर गद्दी छोड चरणबद्ध आन्दोलन की घोषणा की थी. इसके प्रथम चरण में 14 अगस्त गुरुवार को देशव्यापी कैडिल मार्च को रात 8 बजे निकाला गया. इसके परिपालन में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने भी मार्च किया.
14 अगस्त को संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक के लिए अम्बिकापुर पधारी सुश्री जरीता लैतफलांग ने इस मार्च का नेतृत्व किया. जिसमें आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पीसीसी महामंत्री द्धितेन्द्र मिश्रा एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी सहभागिता दी. राजीव भवन से प्रारंभ होकर यह रैली महामाया चौक पहॅुंच खत्म हुई.
यह रैली “वोट चोर गद्दी छोड़” चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण के तहत आयोजित की गई. हाल ही में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उजागर किया था कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर भाजपा को फायदा पहुंचा रहा है.
रैली में कांग्रेस पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए. रैली का नेतृत्व सुश्री जरीता लैतफलांग ने किया. वरिष्ठ नेता आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
रैली के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए लैतफलांग ने कहा कि “यह आंदोलन आम मतदाता के अधिकार की लड़ाई है। भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ लोकतंत्र के लिए खतरा है.”
मुख्य आरोप:
फर्जी वोटर लिस्ट
जीवित लोगों को मृत दिखाकर नाम हटाना
चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल
रैली में शामिल संगठन: महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, प्रोफेशनल कांग्रेस, व्यापार प्रकोष्ठ, इंटक, मीडिया विभाग आदि.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
इस दौरान रैली में शामिल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए चल रहे थे. रैली की समाप्ति पर प्रेस से बातचीत में सुश्री जरीता लैतफलांग के द्वारा कहा गया कि वोट चोर गद्दी छोड़ चरणबद्ध आन्दोलन इस देश के आम मतदाता के अधिकार की लडाई है. जिस तरह से आम मतदाता के वोट को चोरी कर इस देश में भाजपा सरकारें बना रही है. उससे देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे पर खतरा उत्पन्न हो गया है.
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में चुनाव आयोग के दामन पर गहरे दाग हैं. बिहार में हो रही एसआईआर पर चुनाव आयोग का माखौल उडाते हुए उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट की कथित शुद्धता के नाम पर भाजपा के सहयोग के लिये चलाये जा रहे हैं. इस अभियान में एक ओर तो डोनाल्ड ट्रंप के नाम वाली मतदाता सूचि बनायी जा रही है. वहीं जिवित लोगों को मृत बता नाम काटा जा रहा है. इससे वोटर लिस्ट की कथित शुद्धीकरण वाला यह अभियान ढोंग साबित होता है.
इस दौरान आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि मतदाता सूचि को लेकर जो तथ्य राहुल गांधी ने साफ किया है उससे यह पता चलता है कि चुनाव आयोग पारदर्शिता से काम नहीं कर रही है. मतदाता सूचि के निर्माण में अनियमितता हो रही है. कांग्रेस इस देश में निष्पक्ष चुनाव के कर्तव्य के लिये गठित चुनाव आयोग के अधिकारियों से पक्षपात रहित हो निष्पक्ष चुनाव कराने की गुजारिश कर रही है. जिस पर चुनाव आयोग और भाजपा आपसी जुगलबंदी कर कांग्रेस पर आक्रमण कर रहे हैं.
पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग सांठगांठ से वोट चोरी कर अपनी सरकार बना रही है. मौजूदा केन्द्र सरकार भी वोट चोरी का परिणाम है. इस कारण आम मतदाता के मतदान के कानूनी अधिकार का उल्लंघन हो रहा है. चुनाव आयोग के अधिकारियों की मदद से भाजपा आम मतदाताओं के मतदान के अधिकार पर डाका डालते हुए फर्जी वोटरलिस्ट के जरिए देश में सरकार बना रही है.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि जिस दिन मोदी सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ती के पैनल से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाया उसी दिन यह साफ हो गया था कि भाजपा अपने पसंदीदा अधिकारियों को चुनाव आयोग में बैठाकर मनमाने तरीके से चुनाव जीतने में लगी है. उन्होंने कहा कि हम लगातार सरगुजा जिले की मतदाता सूचियों पर काम कर रहे हैं. इसमें भी भारी गडबडी है. जल्द ही इसे सामने लाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



