फिल्म दृश्यम की स्टाइल में वारदात को दिया अंजाम, राजमिस्त्री का कत्ल कर 15 फीट गड्ढे में गाड़ा शव और वहीं पर बना दी पानी टंकी
The crime was carried out in the style of the film Drishyam the mason was murdered the body was buried in a 15 feet pit and a water tank was built there
सरगुजा : सरगुजा जिले में तीन महीने से लापता राजमिस्त्री की लाश जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी के नीचे बरामद हुआ है. फिल्म दृश्यम के स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया गया है. पानी टंकी को जेसीबी से गिरा गया और 15 फीट खुदाई के बाद पुलिस ने शव निकाला, जो पूरा कंकाल बन गया था.
यह घटना सरगुजा जिले के मैनपाट के लूरैना गांव की है. राजमिस्त्री संदीप लकड़ा में जून से लापता हुआ था. इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पूरी तहकीकात की लेकिन कुछ पता नहीं चला था. जब फिर ठेकेदार और सहयोगियों से दोबारा पूछताछ की गई. तब पुलिस को कामयाबी मिली. राजमिस्त्री संदीप का कत्ल कर पानी टंकी निर्माण के लिए खोदे गए नीव में उनके शव को दफनाया गया था. बता दें कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने मृतक के खिलाफ चोरी की शिकायत मैनपाट थाने में की थी.
पुलिस ने दो दिन पहले ठेकेदार अभिषेक पांडेय और उसके सहयोगियों से कड़ाई से पूछताछ की तो इस वारदात को राज खुला. ठेकेदार और सहयोगियों ने बताया कि चोरी की घटना पर नाराजगी थी. संदीप की पिटाई हुई थी. अगली सुबह संदीप की मौत हो चुकी थी. इसके बाद 60 किलोमीटर दूर ले जाकर पानी टंकी के लिए खोदे गए नीव में संदीप का शव गाड़ दिए और उस पर पानी टंकी बना दिए. वही पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोद शव बरामद किया. फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



